Bihar Weather : बिहार में बढ़ेगा तापमान और सताएगी गर्मी, जानें- मौसम विभाग ने क्या कहा-

सुमन सौरब
2 Min Read

Bihar Weather Update : बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. बता दे की फरवरी माह खत्म होते ही और होली आने से पहले तापमान में थोड़ी वृद्धि होने वाली है. पटना मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसका मतलब है कि अब दिन और रात गर्म होने वाली है…..

बताया जा रहा है कि मार्च माह की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है. इसीलिए 28 फरवरी को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर में हल्की बारिश का भी अनुमान है….

पटना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तर-पूर्वी असम में 1.5Km ऊंचाई पर बना चक्रवाती घेरा कमजोर हो गया है. इसी तरह 3.1Km ऊंचाई पर बना ट्रफ भी कमजोर पड़ रहा है. 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. इससे बिहार में हल्के बादल छा सकते हैं और तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है….

मालूम हो कि बीते बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस राजगीर में दर्ज किया गया. जबकि, सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सीवान के जीरादेई में सेल्सियस रहा… खगड़िया में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा….

Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।