Thursday, July 25, 2024
Bihar News

Bihar में खुल गया पहला Flight Restaurant, प्लेन वाली फीलिंग के साथ मिलेगा खाने का मजा!

Flight Restaurant : बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं के पहाड़ी रोड में एक ऐसा अनोखा रेस्टोरेंट खुला है। इसमें आपको फ्लाइट जैसी फीलिंग आएगी। रेस्टोरेंट के अंदर घुसते ही आपको लगेगा कि आप किसी प्लेन में आ गए हैं। बैठने के लिए केबिन बनाई गई है।

हर एक विंडो पर अलग-अलग शहरों की तस्वीर लगी हुई है। लगेज रखने की जगह,वॉशरूम में खुलने वाला गेट, फ्लाइट अटेंडेंट्स जैसे वेटर आपको फ्लाइट जैसी फीलिंग देगा। पटना के इस फ्लाइट थीम वाले रेस्टोरेंट का नाम माय फर्स्ट फ्लाइट रेस्टोरेंट (My First Flight resturant) है। इस रेस्टोरेंट में ऑर्डर से लेकर पेमेंट तक सारी चीज डिजिटल होती है।

30 सितंबर 2022 में शुरू हुआ रेस्टोरेंट

30 दिसंबर 2022 को इस रेस्टोरेंट की शुरुआत हुई थी। इस रेस्टोरेंट का अनोखा थीम लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। रेस्टोरेंट के मालिक राजू कुमार ने बताया कि उन्होंने खुद ही इस रेस्टोरेंट को डिजाइन किया है। राजू कुमार का हाजीपुर में एक और रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट को साल 2018 में खोला गया था। हाजीपुर वाले रेस्टोरेंट में 40 लोगों के बैठने की जगह है जबकि पटना वाले ब्रांच में 80 लोग बैठ सकते हैं।

IT जॉब छोड़कर शुरू किया रेस्टोरेंट

रेस्टोरेंट के मालिक राजू कुमार ने एमसीए किया है और एमसीए करके उन्होंने कुछ समय तक IT सेक्टर में जॉब किया। मगर कुछ समय तक काम करने के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी। फूड सेक्टर में फायदा देखते हुए उन्होंने रेस्टोरेंट का बिजनेस स्टार्ट किया। आज उनके पास दो फ्लाइट थीम के रेस्टोरेंट है। राजू अब अपने रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी भी देते हैं। यदि फ्रेंचाइजी के संबंध में कुछ जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप रेस्टोरेंट के मालिक से संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्व! बिहार की बेटी ने किया कमाल- बनीं पहली मुस्लिम महिला पायलट, जानें- संघर्ष कहानी….

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।