Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»Begusarai News : चौथे प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सप्लाई इंस्पेक्टर बने विशाल…
    Begusarai News

    Begusarai News : चौथे प्रयास में बीपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर सप्लाई इंस्पेक्टर बने विशाल…

    Govind KumarBy Govind KumarJune 22, 2026 9:57 pmUpdated:June 22, 2026 9:58 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Vishal became a Supply Inspector after clearing the BPSC exam.
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News : नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के छतौना गांव निवासी विशाल कुमार ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन बीपीएससी की परीक्षा में चौथे प्रयास में हुआ है। खास बात यह है कि यह उनका पहला इंटरव्यू था और इसी में उन्हें सफलता मिल गई।

    विशाल कुमार के पिता माखन महतो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता अनिता देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले विशाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल बजही खोदावनपुर में रहकर किए। बी.एस. हाई स्कूल, महथी से प्राप्त की और वर्ष 2012 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2014 में एन.एन. सिन्हा प्लस टू स्कूल, मंसूरचक से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की।

    बीपीएससी की अंतिम मेधा सूची में विशाल कुमार को 1830वां रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, परिवार के सदस्यों तथा अपने मित्रों और सहयोगियों को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्य रूप से स्वाध्याय (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। मुख्य परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यू (PW) और प्रखर आईएएस की आंसर राइटिंग टेस्ट सीरीज का सहारा लिया, जिससे उन्हें उत्तर लेखन कौशल विकसित करने में काफी मदद मिली।

    विशाल कुमार की इस उपलब्धि से गांव एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वही माता-पिता, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम सरपंच शांति देवी, उप मुखिया राजकुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया मौके पर रतीश मिश्रा, दिलीप महतो,प्रिंस कुमार, मुकुंद कुमार ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया । उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को यह प्रेरणा मिली है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और सही रणनीति के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
    मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम ने कहा कि जल्द ही पंचायत के तरह से सम्मानित किया जाएगा ।।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय के कुमार विश्वजीत बनेंगे SDM, बीपीएससी 70वीं में हासिल की 281वीं रैंक…
    Next Article Begusarai News : मुखिया देवानंद राय सहित 6 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप
    Govind Kumar
    • Website

    गोविन्द कुमार thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2019 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त प्राप्त की है। वही Nalanda open University से Mjmc की डिग्री प्राप्त की है ।अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, शिक्षा,आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

    ये भी पढ़ें।

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    September 18, 2026 6:52 pm

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया रेलवे कोर्ट का निरीक्षण, 1 साल में बनेगी नई बिल्डिंग…

    By सुमन सौरबSeptember 18, 2026 6:52 pm

    Patna High Court Justice Ajit Kumar : पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति,…

    बेगूसराय में पटना HC के निरीक्षी जस्टिस अजीत कुमार का स्वागत, तीन दिवसीय दौरे पर न्यायालयों और संस्थानों का करेंगे निरीक्षण..

    September 18, 2026 1:05 pm

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    बेगूसराय में 14 सितंबर से Junior State Ranking Badminton Tournament, 150 से अधिक शटलर लेंगे हिस्सा

    September 14, 2026 12:37 am
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.