Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय में ससुराल गए दामाद की गोली मारकर हत्या, जांच में जुट गई पुलिस..

Begusarai Crime News : बेगूसराय में एक बार फिर से अपराधियों ने गोलीबारी घटना को अंजाम दिया है। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई। मामला बखरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, मौजी गांव में रविवार (10 मार्च) की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा की युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए ससुराल आया था।

वही, इस घटना के बाद एक तरफ शादी वाले घर में मातम का माहौल दिखा तो वहीं दूसरी ओर युवक के घर वालों ने ससुराल वालों पर ही साजिश के तहत गोली मारकर हत्या करवाने का बड़ा आरोप लगाया है। मृतक युवक की पहचान जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के सकरवासा निवासी जितेंद्र कुमार जायसवाल के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि वह (मृतक जितेंद्र कुमार जायसवाल) दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। शादी समारोह के बीच किसी ने जितेंद्र को घर से बाहर बुलाकर ले गया और उसे गोली मार दी। हत्या के बाद शव को एक झाड़ी में छुपा कर रख दिया। शव को कुछ कपड़ों से ढक दिया गया।

इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि रात के लगभग 1 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि जीतेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वे लोग कुछ अन्य परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जितेंद्र के परिजनों ने ससुराल वालों पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया है। कहा कि शादी के बहाने उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।