Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»भारत को आजाद कराने में बेगूसराय के सपूतों ने दी थी कुर्बानी, आज शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि
    Begusarai News

    भारत को आजाद कराने में बेगूसराय के सपूतों ने दी थी कुर्बानी, आज शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबAugust 24, 2025 3:18 pmUpdated:August 24, 2025 3:25 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Martyr Ramprasad Singh and Ramjivan Jha
    शहीद राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा फोटो
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Martyr Ramprasad Singh and Ramjivan Jha : स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में बेगूसराय के मेघौल गांव की धरती भी अपने वीर सपूतों की कुर्बानी से गौरवान्वित रही है। रविवार को शहीद राधा जीवन स्मारक स्थल, मेघौल में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के दो अमर शहीद राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके बलिदान को नमन किया।

    अगस्त क्रांति और मेघौल की गूंज

    अगस्त माह आते ही 1942 की अगस्त क्रांति की यादें ताजा हो उठती हैं। इसी क्रांति के दौरान 24 अगस्त 1942 को मेघौल गांव के राधा प्रसाद सिंह और रामजीवन झा ने अंग्रेजी गोलियों का सामना करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई यहां के गणेश दत्त शर्मा, कैलाशपति सिंह, रामाधीन सिंह, हर्षित नारायण सिंह, बिंदेश्वरी मिश्र, लक्ष्मीकांत झा आचार्य, रामेश्वर चौधरी और राम पदारथ सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने की थी।

    21 अगस्त से शुरू इस आंदोलन की लहर में चेरियाबरियारपुर और रोसड़ा थाने पर धावा बोला गया। आंदोलनकारी रेलवे पटरियां उखाड़कर अंग्रेजी सत्ता को चुनौती देने लगे। दौलतपुर कोठी पर तो उन्होंने अंग्रेज अफसर की मेम साहिबा को खादी पहनने पर मजबूर कर तिरंगा फहरा दिया।

    अंग्रेजों की गोलियों के शिकार बने सपूत

    इन घटनाओं से बौखलाए अंग्रेज प्रशासक सीजी एकिंस ने 24 अगस्त 1942 को फौजी पलटन के साथ मेघौल पर धावा बोला। गांव में आगजनी की गई। उसी दौरान क्रांतिकारी नेता कैलाशपति सिंह की तलाश में उनके घर पहुंचे अंग्रेज सिपाहियों ने उनके छोटे भाई राधा प्रसाद सिंह को पकड़ लिया। जानकारी देने से इनकार करने पर पहले संगीनों से घायल किया गया और बाद में गोली मारकर शहीद कर दिया गया।

    वहीं गांव में लगी आग बुझा रहे दरभंगा के पोखराम निवासी व मेघौल के नाती रामजीवन झा को भी गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में बेगूसराय लाया गया, लेकिन इलाज न मिल पाने से उन्होंने भी प्राण त्याग दिए। इस हमले में 11 वर्षीय बालिका रामवती देवी भी अंग्रेजों की गोली से घायल हुई थीं।

    शहीदों की धरती पर नमन

    इन सपूतों की स्मृति में ग्रामीणों ने शहीद राधा जीवन स्मारक स्थल का निर्माण कराया। यहां आज भी लोग श्रद्धा अर्पित करने आते हैं। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपनी पत्नी प्रभावती देवी के साथ इस स्मारक स्थल पर पहुंचे थे और इस मिट्टी को माथे से लगाकर इसकी महत्ता को स्वीकार किया था।

    इसी धरती पर आकर बिहार केसरी एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, समाजवादी नेता रामचरित्र प्रसाद सिंह और कॉमरेड चंद्रशेखर सिंह जैसे दिग्गजों ने भी शहीदों के चरणों में नमन किया था।

    क्षेत्रवासियों का गर्व

    आज भी 24 अगस्त की तारीख आते ही लोग अपने वीर सपूतों को याद कर गर्व महसूस करते हैं। शहीदों की इस गाथा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुनाया जाता है ताकि आने वाली नस्लें भी जान सकें कि आज़ादी की कीमत कितने लहू और बलिदान से चुकाई गई थी।

    Martyr Ramprasad Singh and Ramjivan Jha
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में अपराधियों का तांडव: जेडीयू नेता को गोली मारकर घायल, इलाज जारी
    Next Article बेगूसराय की सातों सीटों पर जीत का दावा NDA ने ठोका, सुरेंद्र मेहता महागठबंधन को खूब सुनाया
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    September 29, 2026 7:54 pm

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    15 से 18 सितंबर तक भव्य गणेश उत्सव, 1993 से चली आ रही परंपरा ..Ganesh Utsav Begusarai

    September 14, 2026 12:54 am

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    शिक्षक MLC चुनाव : डॉ. घनश्याम राय के समर्थन में NDA घटक दलों की बैठक, घर-घर संपर्क का संकल्प…

    By सुमन सौरबSeptember 29, 2026 7:54 pm

    दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA समर्थित जदयू उम्मीदवार डॉ. घनश्याम राय के चुनाव अभियान…

    बेगूसराय में महिला से दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी…CCTV से जांच को मिले अहम सुराग

    September 29, 2026 5:03 pm

    बेगूसराय के इस होटल में घंटों तक महिला से दरिंदगी, बाथरूम में छिपकर बचाई जान…

    September 29, 2026 12:31 pm

    Begusarai News : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR की पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन..

    September 28, 2026 4:05 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.