Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय में धूमधाम से संपन्न हुआ बिहार दिवस समारोह, मुंबई से आये कलाकारों ने बांधा समां…
    Begusarai News

    बेगूसराय में धूमधाम से संपन्न हुआ बिहार दिवस समारोह, मुंबई से आये कलाकारों ने बांधा समां…

    सुमन सौरबBy सुमन सौरबMarch 24, 2025 7:31 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai Gandhi Stadium Bihar Day
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai Gandhi Stadium Bihar Day : बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय बिहार दिवस समारोह 2025 का भव्य समापन हो गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों के साथ मुंबई से आए नामचीन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को लोगों ने खूब सराहा।

    संस्कृति और खानपान का अनूठा संगम

    समारोह में आए लोगों ने जहां एक ओर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर विभिन्न विभागों और निजी रेस्टोरेंट्स द्वारा लगाए गए स्टॉल्स पर स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इसके अलावा, जीविका दीदियों द्वारा निर्मित अगरबत्ती, अचार, पापड़, तिलौड़ी, गुलदस्ता, गमला, वस्त्र, चूड़ी, लहठी आदि वस्तुओं की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।

    लोकगीत, नृत्य और बॉलीवुड संगीत से सजी शाम

    23 मार्च की शाम गांधी स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय द्वारा प्रस्तुत बिहार नृत्य कला, राजेश कुमार द्वारा बिहार गीत, वंदना सिन्हा द्वारा लोकनृत्य तथा गणेश वंदना द्वारा नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा, कोलकाता की टीम ‘फायर प्लाईस’ द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। पार्श्व गायिका सिरसा रक्षित ने सत्यम शिवम् सुंदरम् और पार्श्व गायक मो. दानिश ने मेरे रश्के कमर जैसे गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को देर रात तक मंत्रमुग्ध किया।

    सम्मान और पुरस्कार वितरण

    समारोह के समापन अवसर पर कार्यक्रम में अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को बेगूसराय के जिला पदाधिकारी द्वारा शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणमान्य व्यक्तियों को भी प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किया गया। बिहार दिवस के सफल आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले उप विकास आयुक्त, नजारत उप समाहर्ता, प्रभारी पदाधिकारी (जिला सामान्य शाखा), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

    जिला प्रशासन की सराहना

    बेगूसराय में इस भव्य आयोजन की सफलता पर जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने डीएम तुषार सिंगला को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आगामी वर्षों में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया गया। डीएम तुषार सिंगला ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार लगातार विकास की ओर अग्रसर है और इसमें बेगूसराय का अहम योगदान है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन इसी तरह के आयोजन करता रहेगा और जिले के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBCA अंडर-23 सेंट्रल जोन मैच में बेगूसराय ने सुपौल को 274 रनों से हराया, 3 खिलाडियों ने लगाया शतक…
    Next Article बेगूसराय शहर में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, 11.70 करोड़ से बनेगा नया पावर सब-स्टेशन…
    सुमन सौरब
    • Website
    • Instagram
    • LinkedIn

    सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें।

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    October 31, 2026 4:26 pm

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm
    Don't Miss
    Bakhri News

    Bakhri News : स्वच्छता हमारी संस्कृति विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित…

    By The BegusaraiOctober 31, 2026 4:26 pm

    Bakhri News : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में शनिवार को मासिक अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी…

    Bihar MLC Result : दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का उलटफेर, भाजपा के सिटिंग MLC सर्वेश कुमार हारे…

    October 29, 2026 5:11 pm

    कृषि सचिव के आदेश के बावजूद सिमरिया मेले में किसान सलाहकारों से मजिस्ट्रेट ड्यूटी, तैनाती के दौरान एक की मौत

    October 27, 2026 3:26 pm

    Begusarai News : जयमंगलागढ़ के दोनों स्कूलों का हुआ ट्रांसफर, आठ महीने से पढ़ाई से वंचित हैं बच्चे..

    October 27, 2026 3:22 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.