Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    The Begusarai
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»Begusarai News»बेगूसराय के साइंटिस्ट की हरिद्वार में मौत, डेढ़ महीने पहले लगी थी पतंजलि में रिसर्चर की नौकरी
    Begusarai News

    बेगूसराय के साइंटिस्ट की हरिद्वार में मौत, डेढ़ महीने पहले लगी थी पतंजलि में रिसर्चर की नौकरी

    Neha SinghBy Neha SinghApril 1, 2026 10:11 amUpdated:April 1, 2026 10:14 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Begusarai scientist death Haridwar
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Begusarai News: बेगूसराय जिले के एक युवा वैज्ञानिक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. इलाके के रहने वाले युवा रितेश कुमार की लाश उत्तराखंड के हरिद्वार में मिली है. उनकी लाश कमरे में फंदे से लटकी मिली थी. मामला सामने आने के बाद से इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है. बता दें कि रितेश पतंजलि में रिसर्च करते थे और उनकी उम्र बस 28 वर्ष थी. आर्कियोलॉजिकल विभाग में नितेश जूनियर रिसर्चर के पद पर थे. रितेश रिसर्च सेंटर के बगल में ही किराए पर रहते थे.

    रितेश रविवार को छुट्टी पर थे.वह पूरे दिन अपने कमरे में थे. शाम तक जब वो अपने कमरे से बाहर नहीं आए और कोई हलचल नहीं दिखी तो सहकर्मियों ने खिड़की से झांका. उन्होंने तब देखा कि रितेश का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था. मंगलवार शाम को लाश को बेगूसराय लाया गया. रितेश का गांव बेगूसराय के कोरैया गांव लाया गया. रितेश का अंतिम संस्कार सिमरिया गंगा घाट पर हुआ. उनके बड़े भाई नितेश ने उन्हें मुखाग्नि दी. रितेश के पिता अभयु कुमार पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं

    रितेश बचपन से ही मेधावी थे और शुरु से ही विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते थे. लगभग डेढ़ महीने पहले ही उनका चयन पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट में हुआ था. रितेश की लाश मिलने के बाद सहकर्मियों ने इसकी सूचना संस्थान के मेडिकल विभाग और स्थानीय बहादराबाद थाना को दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था. दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कमरे की तलाशी के बाद मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला जिससे कुछ समझ नहीं आ रहा है.

    परेशान हैं परिजन

    परिजन इस बात को स्वीकार नहीं पा रहे हैं कि रितेश ने यह कदम क्यों उठाया. सूचना मिलते ही परिजन हरिद्वार पहुंचे और शव को बेगूसराय लाया गया. परिजनों का कहना है कि अभी तो उसने करियर की शुरुआत ही की थी. उनका कहना है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि रितेश उन्हें इतनी जल्दी छोड़कर चला गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या नौकरी में रितेश पर कोई मानसिक दबाव था या वह कोई निजी कारण से परेशान था. पुलिस कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल पुलिस ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है.

    Begusarai latest news Begusarai News Today Begusarai youth death news Bihar news today Begusarai Haridwar suicide case researcher Patanjali researcher death scientist death Haridwar case
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 साल के Vaibhav Suryavanshi की तूफानी पारी देख Mohammad Kaif ने मांगी माफी, कहा-‘मुझसे गलती हो गई…’
    Next Article बेगूसराय जिला कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पहली बार यादव समाज से जिलाध्यक्ष बने Shivprakash Garibdas
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    May 12, 2026 2:48 pm

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    Begusarai News: दिनकर पुण्यतिथि पर ‘राष्ट्रकवि दिनकर शिक्षक सम्मान’ और KGM Dreams विद्यालय का वार्षिक समारोह आयोजित

    April 25, 2026 4:54 pm

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    Begusarai News : दबंगई और अवैध खनन से ग्रामीण त्रस्त, DM से न्याय की गुहार..

    By The BegusaraiMay 12, 2026 2:48 pm

    Begusarai News : बछवाड़ा प्रखंड के महमदपुर फत्ता दियारा क्षेत्र में अपराधियों द्वारा अवैध रूप…

    बेगूसराय के लिए एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय की मांग : युवा समाजसेवी ने CM सम्राट से की भेंट..

    May 5, 2026 3:38 pm

    Begusarai News : बेगूसराय में दरिंदगी के शिकार 4 वर्षीय मासूम बच्ची से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीब दास…

    May 4, 2026 4:40 pm

    शर्मसार बिहार की शिक्षा! नशे में धुत्त हेडमास्टर ने नर्तकी पर उड़ाए पैसे, वीडियो वायरल..

    April 29, 2026 5:28 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: thebegusarai@gmail.com
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.