Begusarai News

2 अक्टूबर को मनाया जाएगा बेगूसराय जिला स्थापना दिवस, DM ने दिया ये निर्देश..

Begusarai News : आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले बेगूसराय जिला स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी तुषार सिंगला ने बुधवार को कारगिल विजय भवन में स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध मे अधिकारियों को निर्देश दिया।

आपको बता दें की स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र बेगूसराय से गांधी स्टेडियम तक विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थी की ओर से प्रभात फेरी निकाली जएगी। स्वर्ण जयंती पुस्तकालय बेगूसराय में माल्यार्पण एवं संगीत कार्यक्रम होगा। सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।

इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं व चित्रकला प्रतियोगिता करायी जाएगी। इस अवसर प्रशासनिक भवन की सजावट करायी जायेगी। साथ ही प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी मे संध्या पाँच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार और विद्यालय के छात्र- छात्राए द्वारा प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

साथ ही विभिन्न विभागों के गणमान्य व्यक्ति जो ज़िले में बेहतर काम कर रहे हैं व ज़िले के वैसे विद्यार्थी जो बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button