Auto

Mahindra और Tata की इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 3 लाख का फायदा, यहां जानें-

Mahindra And Tata EV Discount Offers : क्या आप भी साल के अंत तक अपने लिए एक शानदार इलेक्ट्रिक कार की खोज में है तो यह आर्टिकल आपके बड़े काम की साबित हो सकती है. दरअसल यहां आपको बताएंगे कि किस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर आप 3 लाख का फायदा उठा सकते है.

सबसे पहले बात कर लेते हैं महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार ऑफर के बारे में तो महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 पर दिसंबर महीने में धांसू ऑफर मिल रहे हैं. बता दे की महिंद्रा XUV400 के दोनों बैटरी पैक वेरिएंट्स पर 3.10 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

इधर, Tata की टियागो ईवी और टिगोर ईवी पर 1.15 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.. इसके अलावा MY23 के लिए स्टॉक के आधार पर 2 लाख तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है. और टाटा पंच ईवी के बेस वेरिएंट पर 25 हजार और टॉप वेरिएंट पर 70 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है, यहां तक की टाटा नेक्सन ईवी के MY2023 के प्री-फेसलिफ्ट ईवी प्राइम और ईवी मैक्स वेरिएंट पर 3 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Related Articles

Back to top button