Author: The Begusarai Desk
बेगूसराय: जिले में तेज रफ्तार वाहन अब लगातार जानलेवा साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौरा हरदिया का है, जहां “बिहार सरकार” लिखी स्कॉर्पियो ने एक तेज रफ्तार में आ रही पल्सर बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना स्थल पर ही गई जान, अस्पताल में मचा कोहराम स्थानीय लोगों की मानें तो हादसे के बाद घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक…
बेगूसराय: चर्चित नीट परीक्षा घोटाले में गिरफ्तार हुए डॉ. रंजीत कुमार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह पिछले एक साल से बेगूसराय मंडल कारा में अनुबंध (कॉन्ट्रेक्ट) पर चिकित्सक के रूप में तैनात था। रंजीत रोजाना समस्तीपुर से बेगूसराय आकर जेल परिसर में चिकित्सा सेवा दे रहा था। जेल तक ही सीमित थी डॉ. रंजीत की भूमिका जानकारी के अनुसार, डॉ. रंजीत को करीब एक साल पहले अनुबंध पर जेल डॉक्टर के रूप में बहाल किया गया था। हालांकि, उसकी सेवा केवल जेल परिसर तक ही सीमित थी। बेगूसराय के अन्य मेडिकल…
बेगूसराय, बिहार – अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जयमंगला वाहिनी परिवार द्वारा आयोजित की गई एक ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा ने बिहार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह यात्रा जयमंगला गढ़ (बेगूसराय) से मोकामा के परशुराम मंदिर तक लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय कर निकाली गई, जो राज्य की सबसे लंबी धार्मिक यात्रा मानी जा रही है। परशुराम जयंती पर भव्य समरसता यात्रा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई इस यात्रा की शुरुआत जयमंगला माता की पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज, भगवान परशुराम की तस्वीरों और कटआउट के साथ जयघोष करते हुए…
बेगूसराय, मंझौल | 29 अप्रैल 2025 — मंझौल पंचायत 1 के लिए आज का दिन गर्व से भरा रहा जब तीन युवा – लक्ष्मण कुमार, गुंजन कुमार और कृष्णा कुमार — भारतीय सेना की ट्रेनिंग के लिए रवाना हुए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की मंझौल नगर इकाई द्वारा एक भावनात्मक और प्रेरणास्पद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व छात्रसंघ काउंसिल सदस्य अमृत कुमार एवं प्रीतम कुमार ने किया। 🇮🇳 देश की सेवा के लिए समर्पित युवा तीनों युवाओं को तिलक लगाकर विदाई दी गई और ग्रामवासियों ने देश की रक्षा के लिए आशीर्वाद एवं…
बेगूसराय, 29 अप्रैल 2025 – आगामी 4 मई से 15 मई 2025 तक बेगूसराय जिले में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तुषार सिंगला ने सोमवार को खेलों के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें सहायक समाहर्ता-सह-सहायक दंडाधिकारी श्री अजय यादव, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सदर डीएसपी, नगर आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी प्रमुख रूप से शामिल थे। 🏟️ बेगूसराय में पहली…
बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है, जब पारिवारिक तनाव में उलझे एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने गले में फंदा डालकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान बरबीघी गांव निवासी बबलू महतो के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय श्रीलाल महतो के पुत्र थे। बताया गया है कि सोमवार की रात बबलू महतो का अपनी पत्नी शोभा देवी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर विवाद हो गया था। इस झगड़े के बाद…
बेगूसराय, बिहार – जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब थाना परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। ताजा मामला मंझौल स्थित उत्पाद थाना का है, जहां दिनदहाड़े एक चोर ने थाना परिसर से जब्त की गई बाइक चोरी कर ली — और हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह घटना 9 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। CCTV फुटेज खंगालने पर सामने आया कि एक अज्ञात युवक हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने थाना परिसर में बेधड़क घूमता रहा और फिर एक हीरो स्प्लेंडर…
बेगूसराय | जिले में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पब्लिक फ्रेंडली पुलिस व्यवस्था एक अहम जरूरत है। लेकिन इसके उलट, सिंघौल थाना में एक सीनियर महिला सिटीजन और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मीरा सिंह के साथ थाना अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। डॉ. मीरा सिंह, जो मीरा नर्सिंग होम की प्रमुख और वरिष्ठ गायनेकोलॉजिस्ट हैं, किसी कानूनी मामले में डॉक्टर जावेद से मिलने सिंघौल थाना पहुंची थीं। डॉ. मीरा के अनुसार, परिचय देने के बावजूद थाना अध्यक्ष अमित सिंह ने उनके साथ अमर्यादित व्यवहार किया। एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा कुर्सी देने पर थाना अध्यक्ष…
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के लडुआरा पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। विरोध कर रही भीड़ ने न सिर्फ निर्माण कार्य में बाधा डाली, बल्कि मौके पर मौजूद सदर एसडीएम राजीव कुमार पर भी हमला बोल दिया। घटना के दौरान भीड़ ने एसडीएम का मोबाइल छीनने और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश भी की। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से किसी तरह एसडीएम को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्राथमिकी दर्ज और गिरफ्तारी: घटना के बाद सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार…
बेगूसराय के यात्रियों के लिए आज का दिन खास है। अगर आप कोलकाता जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। रेलवे ने 05599 रक्सौल-बेगूसराय-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है, जो आज दोपहर 3:05 बजे (15:05) बेगूसराय रेलवे स्टेशन से कोलकाता के लिए रवाना होगी। ट्रेन की मुख्य जानकारी: यात्रियों के लिए विशेष सलाह: रेलवे की ओर से यह ट्रेन सीमित समय और विशेष अवसर के तहत चलाई जा रही है, इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें। IRCTC की वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से टिकट…
