Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बेगूसराय में गांजा तस्करी के एक मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशेष न्यायाधीश सह बाल न्याय अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के न्यायाधीश महेश प्रसाद सिंह ने गांजा तस्करी के दोषी तीन अभियुक्तों को 20-20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया गया है। क्या है पूरा मामला? मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली टोल प्लाजा से जुड़ा है। 4 जून 2021 को पुलिस ने एक तेल टैंकर से 1223.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया…
सिमरिया घाट पर बदमाशों का तांडव: स्नान करने आई महिला श्रद्धालु से चेन लूट, विरोध करने पर मारी गोली..
Begusarai News : प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट पर समस्तीपुर जिले से स्नान करने आई एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने का चेन छीनने के दौरान अपराधियों ने उसके दामाद को गोली मार दी। गोली लगने से दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है, जब समस्तीपुर जिले से संदीप का परिवार स्नान के लिए सिमरिया गंगा घाट पहुंचा था। जैसे ही संदीप की सासू मां अनुराधा देवी गंगा स्नान कर घाट पर बैठी, तभी 2 की संख्या में अज्ञात बदमाश…
बेगूसराय में हम पार्टी नेता राकेश साह की अपहरण के बाद हत्या, 108 घंटे बाद गंगा किनारे मिला शव..
Begusarai News : बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश साह की अपहरण के बाद अपराधियों ने निर्मम तरीके से हत्या कर दी। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गांव निवासी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रखंड अध्यक्ष राकेश साह उर्फ विकास की अपहरण के करीब 108 घंटे बाद गुरुवार की सुबह मुंगेर जिले के सिताचरण मंदिर क्षेत्र के पास गंगा नदी से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई है। अपहरण के साथ शुरू हुई दर्दनाक कहानी 24 मई (शनिवार) की रात की…
बेगूसराय नगर निगम कार्यालय में सेंधमारी : चोरों ने उड़ाए कंप्यूटर सिस्टम, महत्वपूर्ण डाटा चोरी होने की आशंका..
Begusarai News : बेगूसराय में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने नगर निगम कार्यालय को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने नगर निगम के कार्यालय में सेंध लगाकर 3 कंप्यूटर सिस्टम और 1 CPU चुरा लिया। इन कंप्यूटरों में नगर निगम के कर विभाग से जुड़ा कई महत्वपूर्ण डाटा होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब नगर निगम के कर्मचारी रोजाना की तरह कार्यालय पहुंचे। जैसे ही कर्मचारी उस कमरे में पहुंचे जहां कर दारोगा बैठते हैं, उन्होंने देखा कि वहां रखे कंप्यूटर और सीपीयू गायब…
Begusarai News : बेगूसराय शहर के डाक बंगला रोड स्थित “होटल आनंद” में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। होटल के बेसमेंट से उठे धुएं ने कुछ ही मिनटों में पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय होटल में ठहरे कई लोग अंदर फंसे हुए थे, जो किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे। हालांकि, इस हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर सामने आ रही है। धुएं से घुटन, शीशा तोड़कर बचाई गई जानें प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही बेसमेंट से तेज धुआं निकलने लगा, जो ऊपर…
नावकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में अनुमंडल पत्रकार संघ बखरी इकाई की त्रैमासिक बैठक रविवार को आयोजित की गयी.इसकी अध्यक्षता अनुमंडल अध्यक्ष सुमन झा ने किया.जिलाध्यक्ष विनोद कर्ण ने कहा कि प्रिंट मीडिया की प्रासंगिकता कम नहीं हुई है.समय के साथ हर क्षेत्र में बदलाव आया है.समाचार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यम सोशल मीडिया एवं यूट्यूबर भी खबरें परोसती ही लेकिन उसकी प्रमाणिकता पर सवालिया निशान लग रहा है. कथित तौर पर यूट्यूबर,फेसबुक एवं सोशल मीडिया द्वारा भ्यूवर और टीआरपी के लिए फेक न्यूज़ चलाये जाने पर चिंता प्रकट की.उन्होंने बताया प्रतिद्वंद्विता के चक्कर में आजकल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऐसे लोग फेक न्यूज़ चलाकर पत्रकारों की गरिमा को धूमिल…
Lal Yadav ने पुत्र तेजप्रताप यादव को RJD से 6 साल के लिए किया निष्कासित! पढ़ें- पूरी खबर…
Tej Pratap Yadav : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप यादव को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. लाल यादव ने अपने एक अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा कि – निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की…
बेगूसराय : गंगा नदी में रील बनाना पड़ा भारी, दो युवकों की डूबने से मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया..
बेगूसराय : मटिहानी के नयागांव गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान रील बनाने के चक्कर में दो युवक नदी में डूब गए। डूबने वाले युवकों की पहचान महमदपुर निवासी अवधेश पासवान का पुत्र कुंदन कुमार और नरेश पासवान का पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, महमदपुर निवासी 4 दोस्त कुंदन, सन्नी, रूपेश और दिलखुश गंगा स्नान के लिए नयागांव गंगा घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान कुंदन और सन्नी पानी में उतरकर रील बनाने…
Begusarai News : एक ओर जहां देश के जवान देश की सुरक्षा में सरहद पर तैनात हैं। वहीं, उनके परिवार अपने ही गांव में असुरक्षित हैं। बेगूसराय से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरसअल, साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 निवासी कृष्णदेव शाह को एक महीने पहले गोली मार दी गई, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी न आरोपी गिरफ्तार हुए, न ही पीड़ित को सुरक्षा मिली। जवान के परिवार पर जानलेवा हमला बता दे की कृष्णदेव शाह के तीन बेटे हैं। दो बेटे आर्मी में तैनात…
बेगूसराय के शहीद पवन पंडित के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, परिजनों को दी 1 लाख की सहायता राशि..
Begusarai News : गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बेगूसराय के नावकोठी प्रखंड अंतर्गत अब्बुपुर गांव में आगमन हुआ। वे हाल ही में शहीद हुए सेना के जवान पवन पंडित के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात की और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी यादव ने सबसे पहले शहीद पवन पंडित के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने शहीद की पत्नी सुधा देवी, माता-पिता तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। नेता प्रतिपक्ष ने शहीद के परिजनों को 1 लाख रुपए की तत्काल…
