Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि अब उन्हें जिले के शीर्ष पुलिस पदाधिकारी तक का भी खौफ नहीं रहा। एक ओर जिले में हत्या और लूट जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है, तो दूसरी ओर अब साइबर अपराधियों ने पुलिस कप्तान मनीष कुमार को भी निशाने पर ले लिया है। दरअसल, मामला सामने आया है कि कुछ साइबर अपराधियों ने एसपी मनीष कुमार सिंह की प्रोफाइल फोटो लगाकर एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है, जिसमें वह पुलिस यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस फर्जी प्रोफाइल से लोगों को मैसेंजर के…
Begusarai News : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे घर से बुलाकर लोगों की बेरहमी से हत्या करने लगे हैं। ताजा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के जगतपुरा का है। जहां जगतपुरा गांव निवासी उदय राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र करण कुमार की निर्मम हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, करण कुमार अपने घर पर बैठकर भोजन कर रहा था, तभी गांव के ही कुछ युवक, जो उसके परिचित बताए जा रहे हैं, उसे बुलाकर बहाने से बाहर ले गए। परिजन बताते हैं कि जब काफी देर तक करण वापस नहीं…
बेगूसराय में CBI की छापेमारी से मचा हड़कंप: घर से बरामद हुई लाखों की नकदी, जमीन के कागजात और जेवरात..
Begusarai News : बिहार में एक और सरकारी अधिकारी की काली कमाई का सच सामने आया है। इस बार CBI ने डाक विभाग के एक अधिकारी के ठिकाने पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को खगड़िया जिला मुख्यालय के मुख्य डाकपाल मनीष कुमार के बेगूसराय स्थित आवास पर छापा मारा। यह छापेमारी करीब 5 घंटे तक चली और इस दौरान टीम ने नकदी, जमीन के कागजात, जेवरात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए पहले की गई प्रधान डाकघर में पूछताछ सूत्रों से प्राप्त जानकारी…
Begusarai News : बेगूसराय से एक ऐसा मामला आया है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, अपने विरोधियों को फंसाने के लिए दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला एवं उसकी पुत्री पर न्यायालय ने लिया संज्ञान लिया है। एसडीजेएम मंझौल मयंक कुमार पांडेय की अदालत ने एक झूठे बलात्कार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सूचिका और पीड़िता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 182 एवं 211 के तहत संज्ञान लिया है। मामला क्या है? दरअसल, यह पूरा मामला खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल गांव निवासी राजकुमारी देवी द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के एक मुकदमे…
बेगूसराय में 49 करोड़ की लागत से बनेंगे दो एचएल आरसीसी ब्रिज- बूढ़ी गंडक नदी पर होगा निर्माण कार्य..
Begusarai News : बेगूसराय के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिले में दो नए आरसीसी पुलों के निर्माण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। इन दोनों पुलों के निर्माण को लेकर टेंडर अगले सप्ताह जारी की जाएगी। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि यह पुल न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएंगे, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। दो पुलों का होगा निर्माण दरअसल, ग्रामीण कार्य विभाग बेगूसराय के अधीक्षण अभियंता ने मंझौल कार्य प्रमंडल के अधीन शीर्ष मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना (MMSY) के तहत दो पुलों…
बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन ने कहा- ‘लड़का नहीं होने’ पर मारा डाला..
Begusarai News : बेगूसराय में एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि विवाहिता के ससुराल वालों पर लगा है। मृतका महिला की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पचंबा गांव निवासी जयकृष्ण कुमार सिंह की पत्नी मनीषा कुमारी (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में की गई है। मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप मृतका मनीषा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शादी के 17 वर्षों बाद भी मनीषा को ससुराल में सिर्फ इसलिए प्रताड़ना झेलनी पड़ी, क्योंकि उसने पुत्र…
Begusarai News : शनिवार की दोपहर बेगूसराय में दो अलग-अलग-जगहो पर ठनका की चपेट होने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना वीरपुर प्रखंड के गारा गांव की है। जहां एक युवक की ठनका चपेट में आने से मौत हुई। दूसरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत के तेलन गांव की है। जहां एक किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक किशोरी सरस्वती कुमारी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वह तारकेश्वर तांती की 16 वर्षीय पुत्री सरस्वती कुमारी थी। वहीं, गारा गांव के…
बेगूसराय के ‘सोनम’ ने रची साजिश-प्रेमी संग काटा पति का गला: बगीचे में शव..कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद!
Begusarai News : बेगूसराय में भी इंदौर के “राजा रघुवंशी मर्डर” जैसा एक मामला सामने आया है। लेकिन, इस वारदात का अंत शुक्रवार को हो गया। क्योंकि बेगूसराय कोर्ट ने पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा गांव की है, जहां 20 अक्टूबर 2021 की रात एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्यार में पड़ी पत्नी बनी ‘पिशाचिनी’ जानकारी के अनुसार, नीतू देवी और गौतम कुमार के बीच प्रेम-प्रसंग…
बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित मिनी बस 25 फीट गड्ढे में गिरी, दो दर्जन से अधिक यात्री घायल..
Begusarai News : बेगूसराय में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरली टोल के पास की है। घायलों के अनुसार, मिनी बस दलसिंहसराय से बेगूसराय की ओर आ रही थी। जैसे ही बस मुरली टोल के पास…
बेगूसराय : अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में एक साथ तीन बच्चियों का सफल जन्म, क्षेत्र में खुशी की लहर..
Begusarai News : बेगूसराय में एक अभूतपूर्व प्रसव हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को खुशी और आश्चर्य से भर दिया। दरअसल, शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में पहली बार महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। यह प्रसव मंझौल पंचायत-4 के सिउरी गांव निवासी मोहम्मद महबूब की 28 वर्षीय पत्नी नरगिस परवीन ने कराया। जानकारी के अनुसार, नरगिस परवीन की यह तीसरी डिलीवरी थी। पहले से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। इस बार उन्होंने तीन प्यारी बच्चियों को जन्म दिया है। खास बात यह रही कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के बावजूद ड्यूटी पर तैनात…
