Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Manjhaul News : शनिवार को DM श्रीकांत शास्त्री ने अनुमंडल अस्पताल मंझौल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। DM ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, शिशु वार्ड, दवा भंडार, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का निरीक्षण कर वहां की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और सभी को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय में चयनित होम गार्ड अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण अब तक शुरू नहीं होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र के JDU विधायक अभिषेक आनंद ने बिहार सरकार के गृह मंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। पत्र में विधायक ने बताया है कि होम गार्ड भर्ती प्रक्रिया पूरी हुए लगभग 4 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू नहीं हो सका है। प्रशिक्षण में हो रही देरी के कारण अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी…

Read More

Barauni Dairy : बरौनी डेयरी से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 100 करोड़ की गड़बड़ी के बाद आखिरकार बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (Comfed) ने अनियमितताओं के गंभीर आरोपों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कॉम्फेड ने बरौनी दुग्ध संघ के प्रबंध एमडी रविंद्र प्रसाद को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। जारी आदेश के अनुसार, रविंद्र प्रसाद के खिलाफ मार्केटिंग, वित्त, संचालन एवं खरीद, मानव संसाधन और प्रशासनिक मामलों में गंभीर अनियमितताओं से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों में प्रणालीगत चूक, अधिकारों के संभावित दुरुपयोग और वित्तीय नुकसान से जुड़े…

Read More

Begusarai News : DM श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन एवं प्रत्यक्ष देखरेख में शनिवार को एक बच्ची को कोलकाता की एकल माता को विधिवत एवं पूर्ण दत्तकग्रहण प्रक्रिया के माध्यम से सौंपा गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया केंद्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम तथा अन्य प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों के पूर्ण अनुपालन में संपन्न कराई गई। दत्तकग्रहण की इस प्रक्रिया के दौरान बालिका के सर्वोत्तम हित को प्राथमिकता देते हुए उसके शारीरिक एवं मानसिक संरक्षण, भावनात्मक सुरक्षा, शिक्षा तथा भविष्य के समग्र विकास को केंद्र में रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित…

Read More

Begusarai Weather Latest Update : बेगूसराय में ठंड से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। जिले में आने वाले दिनों तक कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई गई है। आज शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने जिले के लिए कोल्ड-डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते खासकर सुबह और शाम के समय तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 10 से 14 जनवरी तक ठंड का असर बरकरार रहेगा।…

Read More

Begusarai News : बिहार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में नीतीश सरकार ने कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, बेगूसराय के बलिया अनुमंडल की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी (खगड़िया) के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, रेल पुलिस उपाधीक्षक पटना में पदस्थापित सुबोध कुमार को बलिया अनुमंडल का नया एसडीपीओ बनाया गया है। खबरें अपडेट हो रही है….

Read More

Kanhaiya Kumar : दिनकर की धरती बेगूसराय से निकलकर कम समय में राष्ट्रीय राजनीति में पहचान बना चुके बीहट के युवा नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को कांग्रेस ने केरल की जिम्मेदारी सौंपी है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन पर भरोसा जताते हुए केरल में पार्टी के लिए अहम भूमिका निभाने का दायित्व दिया है। कांग्रेस ने कन्हैया को केरल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठने लगा है कि हिंदी भाषी बिहार के नेता को दक्षिण भारत के केरल राज्य में क्यों भेजा गया और इसके पीछे कांग्रेस की…

Read More

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को जेपी गंगापथ पर कराए जा रहे लैंडस्केपिंग, पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने गंगा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे पार्क का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति और विकसित किए जा रहे पार्क के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे स्थित होने के कारण पार्क के विकास में लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यहां अच्छा काम हो रहा…

Read More

Begusarai Ramdiri Mahabhoj : बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित रामदीरी गांव में आयोजित अखिल भारतीय गौतम गोत्रीय महाभोज इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह महाभोज आरकेएस कंस्ट्रक्शन के संस्थापक स्वर्गीय रामकृपाल सिंह (RKS Construction founder Ramkripal Singh) के निधन पर उनके पैतृक गांव रामदीरी में 8 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसने न सिर्फ बेगूसराय बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुआ लोगों का सैलाब रात 9 बजे के बाद तक लगातार जारी रहा। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिला उद्योग केंद्र के सभागार में आज बौद्धिक संपदा अधिकार (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स–IPR) को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उद्यमियों, स्टार्टअप्स तथा नवप्रवर्तकों को IPR के महत्व, उसके संरक्षण और पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन माइक्रो एंड स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (FISME) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ वक्ताओं ने पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट एवं डिजाइन पंजीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नवाचारों की सुरक्षा, व्यवसाय की पहचान…

Read More