Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
Begusarai News : बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले महीने ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इसी कड़ी में बेगूसराय में भी चुनावी माहौल गरमाने लगा है। रविवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन कुमार की ओर से को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। नेताओं ने मंच से विपक्ष को जमकर घेरा और एनडीए सरकार की उपलब्धियों…
Begusarai News : जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रही मीनू कुमारी को आपके सहयोग की दरकार है। नावकोठी के छतौना निवासी प्रवीण कुमार, जो बीते 25 वर्षों से बेगूसराय शहर में निजी अंग्रेजी शिक्षक के तौर पर काम कर रहे हैं, आज बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पत्नी मीनू कुमारी पिछले दो वर्षों से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित हैं। वर्ष 2023 में लक्षण दिखने के बाद से अब तक इलाज में पाँच लाख से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। अब डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है, जिसके लिए 10 से 12 लाख…
Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के फैजपुर बरबीघी गांव में एक मौत अब रहस्यमय बन गई है। शनिवार को पुलिस ने कब्र खुदवाकर 28 वर्षीय युवक मोहम्मद युनूस का शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दरअसल, 2 सितंबर को बरबीघी गांव निवासी मोहम्मद वाजिद का 28 वर्षीय बेटा मोहम्मद युनूस अपने घर में फंदे से लटकता पाया गया था। उस समय वह घर में अकेला था, जबकि पत्नी अफसाना खातून बच्चों के साथ मायके, नीमाचंदपुरा थाना क्षेत्र के वनद्वारा गांव गई हुई थी। स्थानीय लोगों और परिजनों ने पुलिस को बिना बताए…
Begusarai News : बेगूसराय से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति और जेठानी के अवैध संबंध का विरोध करना एक नवविवाहिता को इतना भारी पड़ा कि उसे जान से मारने की नीयत से एसिड पिला दिया गया। फिलहाल, पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक वार्ड-17 निवासी होरिल पंडित की बेटी नेहा से जुड़ी है। नेहा की शादी खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांको गांव निवासी राजहंस कुमार से हुई थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे…
बेगूसराय में गरजे डिप्टी CM- विपक्ष को बताया ‘असुर प्रवृत्ति’, लालू पर लगाया बिहार बर्बाद करने का आरोप
Begusarai News : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को सिमरिया गंगा धाम में स्नान कर गंगाजल लिया और अशोक धाम में रुद्राभिषेक के लिए रवाना हुए। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर उन्होंने इसे विशेष दिन बताते हुए कहा कि आज ही के दिन समुद्र मंथन हुआ था और लक्ष्मी जी का प्राकट्य हुआ था। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष की तुलना ‘असुर प्रवृत्ति’ से की। उन्होंने कहा कि ‘सनातन संस्कृति चर-अचर सभी का सम्मान करती है, जबकि विपक्ष शक्ति का अपमान करता है। असुर प्रवृत्ति वालों का…
Begusarai Job Camp : बेगूसराय के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिले में श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय और सरकारी ITI की ओर से 10 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह जॉब कैंप सरकारी ITI कैंपस में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। इस रोजगार शिविर में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (VISION INDIA PVT LTD) जैसी प्रतिष्ठित कंपनी हिस्सा ले रही है। कंपनी की ओर से प्रोडक्शन एसोसिएट और ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़े पदों पर कुल 250 युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को गुजरात के हसलपुरा में नौकरी…
बेगूसराय NH-31 पर भीषण हादसा: ट्रक ने घास लदे ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत, कई घायल
Begusarai News : बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात NH-31 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने घास से भरे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो किसान की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर वार्ड-10 निवासी स्वर्गीय चलितर यादव के पुत्र बुलबुल यादव और स्वर्गीय दिना रजक के पुत्र छोटेलाल रजक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बुलबुल यादव की मौके पर ही…
Begusarai News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सिंघौल थाना क्षेत्र के बगवाड़ा गांव में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा आंचल कुमारी ने मां के साथ हुई मामूली-विवाद के बाद अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर को आंचल मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी। इसी दौरान उसकी मां ने उसे गेम छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान देने की नसीहत दी। बात इतनी बढ़ी कि आंचल ने गुस्से और आहत मन से घर में ही चुन्नी से फांसी लगा ली। परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर…
Begusarai News : जिले के भगवानपुर प्रखंड के तेयाय ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनंदनपुर गांव में दरोगा की मौजूदगी में ही चौकीदार ने रंगदारी का नंगा नाच किया। आरोप है कि चौकीदार दीपक कुमार चौधरी, जो नशे में धुत था, दरोगा की आंखों के सामने दुकानदार पर टूट पड़ा। पीड़ित दुकानदार सुधीर कुमार चौधरी ने बताया कि वे रघुनंदनपुर गांव स्थित पंचवटी चौक पर किराए के मकान में किराना-फोटो स्टेट और ऑनलाइन सेवा केंद्र चलाते हैं। उनका कहना है कि मात्र ₹28,00 किराया बकाया था, जिसे एक सप्ताह में चुकाने का आश्वासन उन्होंने मकान मालिक रंजीत चौधरी की पत्नी वंदना कुमारी को…
बेगूसराय : पत्नी-बच्चे की तलाश में भटकता रहा पिता, थाने की बेरुखी से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम
Begusarai News : बेगूसराय में पत्नी और बेटे के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से परेशान एक युवक गुरुवार को आत्मदाह करने के लिए SP कार्यालय, बेगूसराय पहुंच गया। फुलबड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद वार्ड-7 निवासी गोपाल कुमार रजक पेट्रोल से भरी बोतल लेकर जैसे ही कार्यालय पहुंचा, पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया और पेट्रोल की बोतल जब्त कर नगर थाना ले आई। गोपाल का आरोप है कि 5 अप्रैल को उसकी पत्नी अंजली कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र गरबीत राज का अपहरण कर लिया गया। 1 मई को उसके पिता ने थाने में…
