Author: सुमन सौरब
सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।
बेगूसराय में होमगार्ड जवानों के दो गुटों में जमकर भिड़ंत, रोड़ेबाजी में दो दर्जन से अधिक घायल
Begusarai News : जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित कैंपस में उस वक्त हंगामा मच गया, जब होमगार्ड जवानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी शुरू हो गई। इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बलिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बड़ी बलिया कैंपस में होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों में…
निर्दलीय पप्पू यादव ने दिलाया एयरपोर्ट, तो गिरिराज सिंह क्यों नाकाम? मोदी के करीबी, फिर भी..
Begusarai News : सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। क्योंकि पूर्णिया से हवाई जहाज की उड़ान शुरू हो चुकी है। दिलचस्प यह है कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के लिए सबसे बड़ी भूमिका वहां के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निभाई। जब पूर्णिया में एयरपोर्ट, तो बेगूसराय क्यों पिछड़ रहा है? बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह देश की राजनीति में बड़ा नाम हैं। उन्हें बीजेपी का फायर ब्रिगेड नेता भी कहा जाता है। वे केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में शुमार हैं। ऐसे में जनता…
Begusarai News : जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर में कुएं की चाबी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में गांव के 48 वर्षीय नरेश चौधरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के एक कुएं को पूजा-पाठ के लिए सुरक्षित रखकर ताला लगा दिया गया था। इसकी चाबी नरेश चौधरी के पास रहने की बात कही जाती है। 13 सितंबर को गांव की कुछ महिलाएं पूजा के लिए कुआं खोलना चाहती थीं। इसी दौरान निरंजन चौधरी और राजेंद्र चौधरी के परिवार के लोगों ने नरेश से चाबी मांगी। लेकिन…
Shiksha Kumari of Begusarai : बेगूसराय एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। बीहट गुरदासपुर टोला निवासी शिक्षा कुमारी को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल जिला, बल्कि पूरा बिहार गौरवान्वित हुआ है। शिक्षा कुमारी का सफर विद्यालय की बुलबुल यूनिट से शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने कोमल पंख, रजत पंख, स्वर्ण पंख और हीरक पंख अर्जित किए। छठी कक्षा से गाइड्स विभाग में प्रवेश करने के बाद उन्होंने प्रथम, द्वितीय और तृतीय सोपान पार किए तथा राज्य पुरस्कार भी प्राप्त किया। लगातार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते हुए…
Net Worth Giriraj Singh : राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती (Priyanka Bharti) ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने न केवल गिरिराज सिंह की राजनीतिक प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े किए, बल्कि उनकी संपत्ति में हुए अचानक इजाफे पर भी निशाना साधा। प्रियंका भारती ने कहा कि गिरिराज सिंह बार-बार बिहार की जनता को गुमराह करते हैं। वो भूल जाते हैं कि वो टेक्सटाइल मंत्री हैं। जब बिहार के प. चम्पारण में 1719 एकड़ जमीन पर टेक्सटाइल पार्क बनाने की पेशकश की गई, तब केंद्र सरकार ने इसे नज़रअंदाज़ कर गुजरात को…
Begusarai News : जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के उलाव गांव की बेटी श्रेया पाठक (20) की दहेज लोभियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। शादी के महज़ नौ महीने बाद ही यह दर्दनाक वारदात बेंगलुरु से सामने आई है। उलाव निवासी अरुण पाठक उर्फ बाबू साहेब की इकलौती पुत्री श्रेया की शादी 11 दिसंबर 2024 को गढ़पुरा गांव के रेलवे टीटीई संजीव झा से हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से हुई इस शादी में लड़की पक्ष ने लगभग 23 लाख रुपये नगद, बाइक, सोने के आभूषण और अन्य सामान दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही संजीव…
Praveen Kumar Gunjan of Begusarai : बेगूसराय के लिए गर्व का पल है। चर्चित रंग निर्देशक और बेगूसराय के लाल प्रवीण कुमार गुंजन को वरिष्ठ भिखारी ठाकुर बिहार कला पुरस्कार 2024-25 के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें रंगमंच के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट और उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। प्रवीण कुमार गुंजन ‘द फैक्ट आर्ट एण्ड कल्चर सोसाइटी’ के संस्थापक हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, बनारस केंद्र के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक नाटकों का निर्देशन किया है, जिनका मंचन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…
बेगूसराय: 12 साल के बच्चे का पेट फाड़ा, गला रेता; गुप्तांग भी काट ले गए बदमाश, पुख्ता सुराग के बिना भटक रही पुलिस
Mankhush Murder Case : जिले के साहेबपुरकमाल प्रखंड के खरहट गांव में हुई 12 वर्षीय बालक मनखुश कुमार की निर्मम हत्या का मामला अब तक अनसुलझा है। घटना के 15 दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। इस वजह से ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव के लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। वहीं, पीड़ित परिवार अब भी सदमे में है और न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या जिस बर्बर तरीके से की…
Begusarai News : बलिया अंचलाधिकारी (सीओ) रवि कुमार एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि वे रोज की तरह अंचल कार्यालय से प्रखंड मैदान होते हुए पैदल ही अपने सरकारी आवास की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आवास के नजदीक अचानक उनका पांव फिसल गया, जिससे वे बुरी तरह गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका दाहिना पैर इतनी जोर से मुड़ गया कि निचला हिस्सा विपरीत दिशा में घूम गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद अंचल कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बलिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक…
Jogbani-Erode Amrit Bharat Express : सीमांचल, कोसी और अंग क्षेत्र की जनता के लिए केंद्र सरकार ने एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। अब जोगबनी से लेकर बेगूसराय होते हुए तमिलनाडु के ईरोड तक सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। PM मोदी 15 सितंबर को जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेंगे। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र के मुताबिक, गाड़ी संख्या 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल को 15 सितंबर (सोमवार) को जोगबनी स्टेशन से दोपहर 3.30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर,…
