Author: सुमन सौरब

सुमन सौरब मार्च 2020 से thebegusarai.in वेबसाइट में कार्यरत हैं। वे बेगूसराय जिले के निवासी हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता करियर में उन्हें राजनीति, अपराध (क्राइम) और क्रिकेट जैसे विषयों पर लेखन का व्यापक अनुभव है। thebegusarai.in पर सबसे पहले, सबसे सटीक और तथ्यपरक खबरें पाठकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से वे निरंतर लेखन कार्य कर रहे हैं।

बेगूसराय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर स्थित बज्रगृह (Strong Room) की सुरक्षा व्यवस्था और सख़्त कर दी गई है। यहाँ जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों की Polled EVMs सुरक्षित रूप से संरक्षित हैं। EVMs की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने 24×7 निगरानी की व्यवस्था लागू की है। बज्रगृह परिसर में अर्द्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं, जो तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाकर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर रोजाना सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है। निर्वाची पदाधिकारी प्रतिदिन…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिले की सात विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला अब और रोचक हो गया है। मतदान समाप्त होने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनता तक, हर जगह अटकलों का दौर तेज है। जिले में एनडीए और महागठबंधन दोनों गठबंधनों के समर्थक अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए चर्चाओं में व्यस्त हैं। राजनीतिक विश्लेषक भी अपनी-अपनी गणना और समीकरणों के अनुसार सीटों के बंटवारे का अनुमान लगा रहे हैं। कहीं चार–तीन, कहीं पाँच–दो तो कहीं छह–एक के दावे किए जा रहे हैं। सीटवार स्थिति और संभावनाएँ जिले की अधिकांश सीटों पर सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के…

Read More

Begusarai News : जिले के बखरी विधानसभा क्षेत्र में CPI विधायक सूर्यकांत पासवान को बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फर्जी और आपत्तिजनक वीडियो मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपित, भाजपा नेता गौतम सिंह राठौर को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राठौर ने स्वयं अदालत में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने पर न्यायालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया। मामला कैसे शुरू हुआ कुछ माह पहले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विधायक सूर्यकांत पासवान के बारे में भ्रामक…

Read More

Begusarai Crime News : बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली भूमि-विवाद में सगे भाइयों ने अपने ही भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान शंभू राम (50 वर्ष), पिता स्व. रामाशीष राम, निवासी रचियाही धोबी टोल के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि भूमि के मुद्दे को लेकर उनके चाचा संजय राम और विनोद राम के साथ बहसबाजी हो रही थी। विवाद बढ़ते ही दोनों चाचा गाली-गलौज करने लगे और अचानक घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पापा…

Read More

Begusarai News : इंटरनेट पर कपड़े खरीदने के चक्कर में बेगूसराय के एक परिवार के साथ बड़ी साइबर ठगी हो गई। एक संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना इतना महंगा पड़ गया कि ठगों ने उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 56 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने घटना की शिकायत साइबर थाना बेगूसराय में दर्ज कराई है। बखरी नगर के वार्ड-15 निवासी जाकिर हुसैन ने बताया कि उनके बच्चों ने लगभग 10 दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक विज्ञापन देखकर सूट का ऑर्डर किया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी सामान डिलीवर नहीं हुआ और विज्ञापन में दिए गए…

Read More

Begusarai News : बेगूसराय जिले की 7 विधानसभा सीटों पर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुका है। मतपेटियों में बंद किस्मत अब परिणाम का इंतजार कर रही है। इस बार जिले में रिकॉर्ड मतदान हुआ है, जिससे सभी राजनीतिक दल अपनी जीत को लेकर दावा कर रहे हैं। टिकट वितरण और समीकरण इस चुनाव में सभी दलों ने उम्मीदवारों के चयन में काफी रणनीति अपनाई। पिछले चुनाव में 7 में से 4 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं, जबकि भाजपा को दो और लोजपा को एक सीट मिली थी। बाद में लोजपा से जीतने वाले विधायक जदयू में…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान बेगूसराय जिले में मतदान समाप्त होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग के दिशा–निर्देशों के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126(क) लागू कर दी गई है। इस धारा के तहत जिले में एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल से संबंधित किसी भी गतिविधि संचालन, प्रकाशन या प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। DM तुषार सिंगला ने बताया कि यह प्रतिबंध 06 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे से लागू होकर 11 नवंबर 2025 को अंतिम चरण के मतदान के समापन (शाम 6:30 बजे) तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में बेगूसराय जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, जिले में कुल 69.27 प्रतिशत मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। जिले की सातों विधानसभा सीटों सबसे अधिक उत्साह बछवाड़ा विधानसभा में देखने को मिला, जहाँ 71.22% मतदान दर्ज हुआ। वहीं मुख्य शहरी क्षेत्र वाली बेगूसराय सीट पर मतदान प्रतिशत 66.44% रहा, जो जिले में सबसे कम है। अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा पर दो राज्यों में मतदान करने का आरोप लगने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद तेज़ हो गया है। आरोप यह था कि उन्होंने 5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान किया और आज मंसेरपुर गांव (बेगूसराय) में भी वोट डाला। दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्वारका विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया । pic.twitter.com/oaZ2Q1mj1V— Prof Rakesh Sinha (@RakeshSinha01) February 5, 2025 ऐसे में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि दो अलग-अलग राज्यों में मतदान करना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।…

Read More

Begusarai News : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बेगूसराय की 7 सीटों पर मतदान जारी है। कुल 73 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी बीच मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने मतदान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मुद्दे को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मतदान किया, लेकिन मतदान केंद्रों पर स्थिति ठीक नहीं है। बोगो सिंह ने आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उनके कार्यकर्ताओं को रातभर परेशान किया गया।…

Read More