Saturday, July 27, 2024
World

700 कारें..4000 करोड़ का महल..ये है दुनिया का सबसे अमीर परिवार, Ambani से भी ज्‍यादा है संपत्ति…

World’s Richest Family : दुनियाभर में ऐसे कई नाम हैं जिनकी गिनती हम सबसे अमीर लोगों में करते हैं। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे कि दुनिया का सबसे अमीर परिवार कौन है? इस परिवार के पास 4000 करोड़ रुपये के बंगले के साथ-साथ महंगी कारें और कई देशों संपत्ति भी है।

दुनिया का सबसे अमीर परिवार संयुक्त अरब अमीरात यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का परिवार है। यह परिवार 2023 में दुनिया का सबसे अमीर परिवार बन गया है। इस परिवार की संपत्ति जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

जानिए सबसे अमीर परिवार के पास कितनी संपत्ति है?

जीक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इस परिवार के मुखिया हैं। उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं। अल नाहयान के नौ बच्चे और 18 पोते-पोतियां भी हैं। अल नाहयान शाही परिवार के पास 305 अरब डॉलर यानी 25,38,667 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अल नाहयान 2023 में वॉलमार्ट इंक को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अमीर परिवार बन गया। इस परिवार के पास दुनिया के लगभग 6 प्रतिशत तेल भंडार हैं।

जानिए उनके कलेक्शन में कितनी लग्जरी कारें हैं?

मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के छोटे भाई शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान के पास 700 से अधिक करों का संग्रह है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस कलेक्शन में दुनिया की सबसे बड़ी एसयूवी के साथ-साथ 5 बुगाटी वेरॉन, एक लेम्बोर्गिनी रेवेंटन, एक मर्सिडीज बेंज, सीएलके जीटीआर, एक फेरारी 599 एसएक्स और एक मैकलेरन एमसी12 शामिल हैं।

पेरिस, लंदन जैसे बड़े शहरों में महंगी संपत्तियां

इस शाही परिवार के पास पेरिस और लंदन समेत दुनिया के कई प्रमुख शहरों में महंगी संपत्तियां हैं। ब्रिटेन के सबसे पॉश इलाकों में उनकी कई संपत्तियों के कारण परिवार के पूर्व मुखिया को ‘लंदन का जमींदार’ भी कहा जाता था। 2015 में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुबई के इस शाही परिवार के पास जितनी संपत्ति है, वह ब्रिटिश शाही परिवार के बराबर है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।