Thursday, July 25, 2024
India

100-200 नहीं…मुगल बादशाह अकबर की थीं 300 पत्‍नियां, जानिए – क्यों करते थे इतने शादी..

डेस्क : मुगल साम्राज्य की शुरुआत बाबर से हुई। मुगल साम्राज्य में कई पत्नियाँ रखने का रिवाज था। बाबर के साथ भी यही स्थिति थी, उनकी नौ पत्नियाँ थीं। मुग़ल साम्राज्य के दूसरे बादशाह हुमायूँ भी इस मामले में अपने पिता बाबर के नक्शेकदम पर चलते थे और उनकी भी कई पत्नियाँ थीं। उनकी शादी कम उम्र में ही बेगा बेगम से हो गई थी। इसके बाद उन्होंने कई शादियां कीं। अब आपके मन में अकबर को लेकर सवाल आ रहे होंगे तो आइए जानते हैं कि अकबर ने कितनी शादियां की थीं।

अकबर को अन्य मुगल बादशाहों से बेहतर माना जाता था। अकबर की 300 पत्नियाँ थीं। सभी को राजसी अधिकार प्राप्त नहीं थे। इनमें से केवल 35 ही ऐसे थे जिनके पास ये अधिकार थे। इनमें से सबसे प्रसिद्ध उनकी पत्नी जोधाबाई थीं, जो अजमेर के राजपूत शासक राजा भारमल की बेटी थीं। उन्हें मरियम-उज़-ज़मानी के नाम से भी जाना जाता है। तस्वीर में जोधाबाई, रुकैया सुल्तान, सलीमा सुलमान नजर आ रही हैं।

बता दें कि मिर्जा नासिर-उद-दीन मुहम्मद शाह 13वें मुगल सम्राट थे। मुहम्मद शाह की चार पत्नियाँ थीं। उनकी पहली पत्नी उनकी चचेरी बहन राजकुमारी बादशाह बेगम थीं। उन्हें मलिका-उज़-ज़मानी (युग की रानी) की उपाधि दी गई थी। वह मुहम्मद शाह की सबसे प्रभावशाली पत्नी थी। उनकी मृत्यु के बाद, मुहम्मद शाह ने साहिबा महल से शादी की। मुहम्मद शाह की तीसरी पत्नी उधम बाई थी, जो एक नर्तकी थी। तस्वीर में उधम बाई नजर आ रही हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।