दुनिया में सबसे सस्ता GOLD किस देश में मिलता है? कीमत जान दौड़कर खरीद लेंगे आप!

Gold Rate : हमारे देश में लोग शादी और त्योहार के मौके पर सोने का आभूषण बनवाते हैं। इसके अलावा अगर किसी को कोई गिफ्ट देना हो तो वह कोई सोने की ज्वेलरी भी गिफ्ट करते हैं। इसके अलावा सोने में इन्वेस्टमेंट भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है।

लेकिन आम आदमी सोना खरीदते (Gold Rates) समय काफी सोच विचार करता है क्योंकि भारत में सोना काफी महंगा है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं उन देशों के बारे में जहां पर बहुत ही सस्ती कीमत पर आपको सोना मिल जाएगा। आइये जानते है इन देशों के बारे में…..

वैसे अगर देखा जाए तो दुनिया में सबसे सस्ता और अच्छी क्वालिटी का सोना दुबई में मिलता है। कई बार तो लोग दुबई से आते हैं तो सोना चुराकर भी लाते हैं। लेकिन वह कस्टम अधिकारियों द्वारा एयरपोर्ट पर पकड़े जाते हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि वहां पर सस्ता सोना मिलता है। लेकिन आपको बता दे कि दुबई के अलावा कई सारे ऐसे देश और भी इस दुनिया में मौजूद है जहां पर सस्ता सोना (Gold Rates) आपको मिल जाएगा। इन देशों से लोग सस्ती कीमत पर सोने की खरीदारी करते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि थाईलैंड (Thailand) का चीन टाउन सोना खरीदने के लिए काफी फेमस जगह है। यहां पर आपको कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी का सोना मिल जाएगा। इसके अलावा आपको बता दे कि कंबोडिया भी दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर आपको सस्ती कीमत पर सोना उपलब्ध हो जाएगा। कंबोडिया में अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 48,152 रुपये देने होंगे।

इसके अलावा गोल्ड की डिजाइन और सुंदर बनावट के लिए पूरी दुनिया में स्विट्जरलैंड (Switzerland) मशहूर है। स्विट्जरलैंड में भी भारत के मुकाबले सोने की कीमत (Gold Rates) काफी कम है। अगर आप स्विट्जरलैंड में 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 54,443 रुपये देने होंगे।

अगर आपको शुद्ध सोना (Pure Gold) खरीदना है तो इसके लिए हॉन्गकॉन्ग भी किसी से काम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया में सबसे सस्ता सोना हॉन्गकॉन्ग में मिलता है। अगर वर्तमान समय के हिसाब से हॉन्गकॉन्ग (Hongkong) में 10 ग्राम सोने की कीमत (Pure Gold) बताई जाए तो यह 5,129.70 रुपये है।

लेकिन अगर भारतीय लोगों के बारे में बात करे तो हमारे देश के लोग अधिकतर दुबई से खरीदा हुआ सोना काफी पसंद करते हैं। अगर दुबई में सोने की कीमत (Gold Rates) की बात करें तो यहां से आप 51,691 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना खरीद सकते है।