Dimple Yadav : समाजवादी पार्टी के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विपक्ष के सबसे बड़े नेता है. हालही में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली पड़ी मैनपुरी की लोकसभा सीट से अखिलेश ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बना कर मैदान पर उतारा और डिम्पल यादव ने मैनपुरी से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
मुलायम सिंह यादव एक पहलवान से और काफी गरीब तबके से आते थे लेकिन आज उनके परिवार के पास किसी भी शानो शौकत की कमी नही है तो आइए जानते है कि मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव कितनी संपत्ति के मालिक है। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये से ज्यादा थी, डिम्पल यादव ने अपने चुनावी हलफनामे में 60 साल के गहने।
सवा लाख का कम्प्यूटर, अखिलेश के नाम 76 हजार का फोन, 5 लाख की एक्सरसाइज मशीन है लेकिन दोनों के नाम से कोई भी वाहन दर्ज नही है। वही अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी को 20 लाख का उधार दे रखा है और अपने पिता मुलायम सिंह यादव को 2 करोड़ से ज्यादा का उधार दिया था, वही डिम्पल यादव की संपत्ति 2009 से 2012 के बीच 7 करोड़ रुपये तक बढ़ गयी थी।