Saturday, July 27, 2024
Webseries

साल 2023 में OTT पर इन वेबसीरीज का रहा बोलबाला, कहीं आपसे कोई छूट तो नहीं गई?

Most Watched Web Series In 2023 List : साल 2023 अब अपने आखिरी पड़ाव में है और साल 2024 कई ढेर सारे फिल्मी प्रोजेक्ट और वेब सीरीज को लेकर आपका इंतजार कर रहा है। साल 2023 में कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों को रास आयी। तो वही OTT प्लेटफॉर्म ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खूब आकर्षित किया।

इस साल कई ऐसी वेब सीरीज रही जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया है। एक्शन, रोमांटिक, थ्रिलर, क्राइम जैसे जॉनर की वेब सीरीज दर्शकों की पसंद बनी रहे। आज हम बात करेंगे इस साल की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वेब सीरीज की जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

The Night Manager:

OTT प्लेटफॉर्म Disney+Hotstar पर Anil Kapoor, Aditya Roy Kapoor की वेबसिरिज The Night Manager दो पार्ट में रिलीज हुई। यह फ़िल्म एक्शन, क्राइम, सस्पेंस जॉनर पर आधारित एक कल्ट वेबसिरिज है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Farzi:

क्राइम थ्रिलर जॉनर पर बनी वेबसिरिज Farzi से Shahid Kapoor ने अपना OTT डेब्यू किया। इस वेबसिरिज ने खूब लोकप्रियता बटोरी। इसे आप Amazon Prime पर देख सकते है।

Guns & Gulab:

OTT प्लेटफार्म Netflix पर Rajkumar Rao, Gaurav Adarsh, Satish Kaushik, Gulshan Devaiya की वेबसिरिज Guns & Gulab रिलीज हुई जो क्राइम बेस्ड सीरीज है। इसमें 90 के दशक के गैंगवार को दिखाया गया है।

Kohrra:

Kohrra क्राइम-सस्पेंस जॉनर की वेबसिरिज है। यह सीरीज पंजाब की कहानी कहता है। इसमें Barun Sobati, Savinder Pal Vicky ने पुलिस अधिकारी की भूमिका अदा की है। IMDB पर इसे 7.5 की रेटिंग दी गयी है।

Asur2 :

Barun Sobati और Arshad Warsi ने Asur सीरीज में मुख्य किरदार निभाया है। इस सीरीज के दो पार्ट रिलीज हो चुकी है और साल 2023 में 4 साल बाद असुर का दूसरा पार्ट Asur 2 रिलीज किया गया। पौराणिक कथाओं से जुड़ी या सीरीज काफी लोकप्रिय साबित हुई थी जिसे अमेजॉन प्राइम पर देखा जा सकता है।

Dahad:

jio Cinema पर यह वेबसिरिज उपलब्ध है। इसमें Sonakshi Sinha ने पुलिस अधिकारी का रोल किया है। यह सीरीज एक सीरियल किलिंग पर आधारित है। सीरियल किलर की भूमिका Vijay Verma ने तो वही Gulshan Devaiya ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है।

Vivek Shahi

Vivek Shahiविवेक शाही 2022 से thebegusarai.in से जुड़े। इन्होंने उत्तर प्रदेश के काशी विद्यापीठ से सत्र 2019- 2021 में पत्रकारिता से स्नातक डिग्री हासिल की..पॉलिटिकल खबरों में शुरू से ही रुचि थी। पत्रकारिता के दौरान ही पॉलिटिकल कंटेंट लिखना शुरू किया। पॉलिटिकल के अलावा, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स बिट की भी अच्छी समझ है। और इन बिट्स पर काम भी किया है।