Friday, July 26, 2024
Technology

अब खराब LED Bulb को चुटकियों में करें ठीक, अपनाएं छोटा सा हैक..जगमगा उठेगा बल्‍ब

LED Repairing : आजकल ज्यादातर घरों में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। LED बल्ब के उपयोग से बिजली के बिल में भी बचत होती है। अगर आप एक बार एलईडी बल्ब खरीदेंगे तो वह लंबे समय तक जलेगा। अगर बल्ब खराब हो भी जाए तो आप ये आसान ट्रिक अपनाकर उसे फ्री में ठीक कर सकते हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दरअसल, सबसे पहले हमें अपने खराब बल्ब के ऊपरी हिस्से को हटाना होगा। अंदर हमें सुनहरे रंग के कई छोटे ब्लॉक मिलेंगे। इनमें से एक-दो ब्लॉक खराब हैं, जिसके कारण बल्ब फ्यूज हो गया है। इसे ठीक करने के लिए हमें एक तार की आवश्यकता होगी। हमें एक छोटा तार लेना होगा और उसे दोनों तरफ से छीलना होगा और अब इसे चेक करना होगा, जिससे समस्या का पता चले।

ऐसे पता लगाएँ बल्ब की समस्या

फिर आपको तार के दोनों हिस्सों को प्रत्येक ब्लॉक पर रखना होगा। यदि तार के दोनों हिस्सों को ब्लॉक पर रखने पर लाइट जल जाए तो समझ लें कि यह ब्लॉक खराब है और हमें इसे ठीक करना होगा। इसके बाद हमें खराब ब्लॉक पर क्रॉस का चिन्ह लगाना है ताकि हमें याद रहे कि यही ब्लॉक खराब है। हमें प्लायर की मदद से खराब ब्लॉक को हटाना होगा।

क्या एल्युमिनियम फॉयल से बल्ब ठीक हो जाएगा?

फिर हमें एक एल्युमिनियम फॉयल लेना है। आमतौर पर खाना पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाली यह पन्नी हर घर में मिल जाएगी। इसके एक छोटे से हिस्से को बल्ब में मौजूद ब्लॉक के आकार और साइज़ में काटना है और उस पर टेप लगाना है। बस इतना करने से बल्ब फिर से ठीक हो जाएगा। बल्ब को बार-बार बंद और चालू किया जा सकता है। हालाकि बिजली से संबंधित कुछ भी करने से पहले बेसिक ज्ञान इससे संबंधित होगा जरूरी है, नहीं तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।