महिलाओं की जागी किस्मत! केंद्र सरकार दे रही है 6000 रुपये, जानें – कैसे उठाएं फायदा ?

Government Schemes for Women:  महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की मातृत्व वंदना योजना के विषय में क्या आप जानते हैं? राज्य सरकारें समय-समय पर महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाती रहती है, जिससे आमजन को सहयोग मिलता रहे, तो आईए आज हम आपको इस योजना के विषय में बताएं। 

क्या है मातृत्व वंदना योजना? 

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है  ये योजना महिलाओं (Government scheme for women) के लिए है। ये योजना केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य कुपोषित बच्चों की समस्या रोकने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई थी।  इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, इस योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं की उम्र 19  वर्ष से कम होनी चाहिए। 

कैसे मिलता है लाभ? 

  • इस योजना के तहत 6000 रुपए दिए जाते हैं, जो कि सीधे महिला के खाते में ट्रांसफर होते हैं। इसमें तीन किश्तों में लाभ की राशि DBT के माध्यम से दी जाती है। 
  • पहली किश्त 1000 रू गर्भावस्था पंजीयन के समय। 
  • दूसरी किश्त 2000 यदि महिला 6 महीने में प्रसवपूर्व कोई भी एक जांच करवा लेती है तो। 
  • तीसरी किश्त जब बच्चे का जन्म होता है और टीके लगने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। 
  • इस योजना का लाभ किसी और योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को नहीं दिया जाता है और इस योजना का मुख्य उदेश्य मजदूरी कर रही महिलाओं को संरक्षण देना और उनके पोषण के लिए है।