Jio ने सितंबर 2023 में Jio Air Fiber को लॉन्च किया था। Jio की इस शानदार सर्विस में यूजर्स को घर के अंदर बिना किसी तार के हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। Jio Air Fiber में दूसरे कंपनी की तुलना में कही ज्यादा 1GB की डेटा स्पीड बड़ी ही आसानी से मिलती है। वैसे, Jio ने किफायती दाम में देश के कई शहरों में यह सुबिधा उपलब्ध करा दिया है।
बता दें कि Jio 2024 के अंत तक देश के सभी शहरों में Jio AirFiber को पहुंचाना चाहती है। अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए Jio तेजी से आगे बढ़ रही है। Jio AirFiber के लॉन्च के कुछ ही महज कुछ महीने बाद Jio ने इसे भारत के 5352 शहरों में पहुंचा दिया है।
अगर आप भी Jio AirFiber का कनेक्शन लेना चाहते हैं तो आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर अपने शहर का नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://www.jio.com/jcms/airfiber/ पर जाएंगे तो आपको स्क्रॉल करके नीचे की तरफ आना होगा। इसके बाद आपको Find Out Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप अपने स्टेट का नाम सेलेक्ट करके उन शहरों की List को देख सकते हैं, जहां पर Jio AirFiber की सुविधा उपलब्ध है।
JIO AIR FIBER PLANS | FEATURES | VALIDITY |
Rs 599 | Unlimited data 30Mbps internet speeds 550+ TV channels Access to 14 OTT apps | 30 days |
Rs 899 | Unlimited data 100Mbps internet speeds 550+ TV channels Access to 14 OTT apps | 30 days |
Rs 1,199 | Unlimited data 100Mbps internet speeds 550+ TV channels Access to 16 OTT apps | 30 days |
Rs 1,499 | Unlimited data 300Mbps internet speeds 550+ TV channels Access to 16 OTT apps | 30 days |
Rs 2,499 | Unlimited data 500Mbps internet speeds 550+ TV channels Access to 16 OTT apps | 30 days |
Rs 3,999 | Unlimited data 1Gbps internet speeds 550+ TV channels Access to 16 OTT apps | 30 days |