Friday, July 26, 2024
Sports

Yashasvi Jaiswal : कभी टेंट में कटती थी रात, आज मुंबई में खरीदा 5.4 करोड़ का आलीशान मकान…..

Yashasvi Jaiswal : भारतीय टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने काफी संघर्ष करने के बाद यह सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में नया नाम यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) का सबके सामने आया है। कभी टेंट में रात गुजारने को मजबूर हुए भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर यशस्वी जयसवाल के इस फ्लैट की कीमत करीब 5.4 करोड़ रुपये है।

इसका रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी को हुआ था। हालांकि अपार्टमेंट अभी निर्माणाधीन है। यह अपार्टमेंट इसी साल यशस्वी को सौंप दिया जाएगा। यशस्वी जयसवाल का बचपन काफी मुश्किलों भरा रहा। आइये इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यशस्वी ने जो प्रोजेक्ट खरीदा है वह अडानी रियल्टी के पास है। टेन बीकेसी एक आवासीय परियोजना है। इसे 2016 में 2BHK, 3BHK और 4BHK अपार्टमेंट के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये प्रोजेक्ट अडानी रियल्टी के पास है। यशस्वी ने जो अपार्टमेंट खरीदा है वह काफी आलीशान है।

इसे यशस्वी के मुताबिक सजाने का काम चल रहा है। अडानी ग्रुप की रियल्टी कंपनी का मुंबई में एक और बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट है। मुंबई के मध्य में स्थित झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास का काम अडानी ग्रुप को मिला है। नवंबर 2022 में अदानी ग्रुप को धारावी पुनर्विकास परियोजना का विजेता चुना गया।

यशस्वी जयसवाल की कुल संपत्ति कितनी है?

यशस्वी जयसवाल की नेटवर्थ हाल के दिनों में लगातार बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशस्वी की सालाना सैलरी 4 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनकी कुल संपत्ति करीब 16 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पिछले साल मुंबई के ठाणे में 5 बीएचके फ्लैट भी खरीदा था।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।