क्या आप जानते हैं ‘फसल बर्बाद’ होने पर किसानों को मिलता है बीमा, आज यहां जान लीजिए….

PM Fasal Bima Yojana: केंद्र सरकार देश में रहने वाले लोगों के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम करती है, जिसमें से सरकार किसानों को ध्यान में रखते हुए भी कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) है। इस योजना के तहत फसलों के नुकसान की भरपाई की जाती है। दरअसल, किसान अपनी फसल के लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत करते हैं और फसल पकने के बाद उस पर मुनाफा कमाते हैं।

कई बार देखा गया है कि किसानों की मेहनत बर्बाद हो जाती है, कभी सूखा तो कभी बाढ़ या भारी बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो जाती हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा फसल बीमा योजना शुरू की गई थी। जिसमें हर साल करोड़ों किसान पंजीकरण कराते हैं। इस योजना में किसान कम प्रीमियम देकर अपनी फसलों का बीमा कराते हैं। अगर फसल को कोई नुकसान होता है तो उन्हें पूरा मुआवजा मिलता है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको बीमा में रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड वाले लाभार्थी बैंक में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। अगर फसल खराब हो जाती है तो आपको इसकी सूचना 72 घंटे के अंदर कृषि विभाग को देनी होगी, जिसके बाद आपसे सभी तरह की जानकारी मांगी जाएगी। अगर दावा सही पाया गया तो आपको बीमा मिल जाएगा।