Amrit Bharat Train और Vande Bharat Train में क्या है फर्क? समझें रफ्तार और किराए का अंतर..

Amrit Bharat Vs Vande Bharat Train : भारतीय रेलवे ने समय के साथ अपने सिस्टम में काफी सारा बदलाव किया है और यात्रियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा है। पिछले कुछ सालों में रेलवे ने स्टेशनों और ट्रेनों का पूरा हूलिया ही बदल दिया है।

इसी साल जनवरी के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत जैसी हाई स्पीड ट्रेन का उद्घाटन किया था जिसमें विदेशी ट्रेनों जैसे सुविधा देखने को मिली है।उसके बाद भारतीय यात्रियों की इच्छा है कि आम ट्रेनों में भी ऐसी सुविधाएं दी जाए।

लेकिन सुविधाएं देने के लिए ज्यादा पैसा लगता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार और रेलवे मंत्रालय ने एक और नई ट्रेन का ऐलान किया है। इसका नाम अमृत भारत ट्रेन है जिसका उद्घाटन आज पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या से करने वाले है। आज हम आपको बताने वाले है कि अमृत भारत और भारत की सबसे सुविधा युक्त और तेज ट्रेन वंदे भारत में क्या फर्क है?

अमृत भारत और वंदे भारत

भारतीय रेलवे यात्रियों की सबसे पसंदीदा ट्रेन बन चुकी वंदे भारत के बाद अब सरकार ने एक और नई ट्रेन शुरू कर दी है। इस ट्रेन में भी वंदे भारत के बराबर ही सुविधाएं दी जा रही है। अमृत भारत ट्रेन में वंदे भारत की तरह आगे पीछे दो इंजन लगाए गए हैं.

और इसमें वंदे भारत जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होगी। इसके हर कोच में सीसीटीवी कैमरा होगा और मॉडर्न टॉयलेट भी होगा। अमृत भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। जबकि इसका किराया वंदे भारत ट्रेन से कम होगा।

नॉन एसी कोच भी होंगे

अमृत भारत ट्रेन को मध्यम वर्ग के लिए बनाया गया है। इसमें एक भी एसी कोच नहीं लगाया गया है। इसके अंदर 22 कोच होंगे जिसमें स्लीपर और जनरल कोच ही होंगे। इसमें ट्रेन की एक रेक में 8 जनरल और 1 स्लीपर कोच होगा और एक पार्सल यान और ब्रेक यान होगा। इसके अलावा सरकार के अनुसार इसमें एसी कोच भी भविष्य में नजर आ सकते है।

क्या होगा रूट

भारत की पहली अमृत भारत ट्रेन गोरखपुर और अयोध्या के रूट पर चलाई जाएगी। इस ट्रेन का रंग भगवा रखा गया है। 30 दिसंबर को अयोध्या से पीएम नरेंद्र मोदी से हरी झंडी दिखाएंगे जिसके बाद ये गोरखपुर जाएगी। यहाँ पर रेलवे प्रशासन में पहले से तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले समय में यह ट्रेन भारत के कुछ अन्य शहरों में भी शुरू कर दी जाएगी।