CSC : अपने घर पर कैसे खोले वसुधा केंद्र? हर महीने होगी मोटी कमाई? जानिए- विस्तार से….

CSC : केंद्र सरकार देश में लोगों को रोजगार देने के कई प्रयास कर रही है और इसमें अब वह जनसेवा केंद्र खोलकर लोगों को रोजगार प्रदान करने के नए अवसर पैदा कर रही है। एक जनसेवा केंद्र पर करीब 3 से 4 लोग काम करते है और यहां लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। अब सरकार ने CSC चलाने वालों की इनकम बढ़ाने के लिए लेनदेन की फीस 4 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये करने का फैसला किया है।

कॉमन सर्विस सेंटर देश के सभी राज्यों में पीपीपी मॉडल पर काम कर रहे है। अगर आपको भी जनसेवा केंद्र खोलना है तो आपको कुछ जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसके बाद आपको CSC का लाइसेंस मिलेगा। इसके लिए आपको कोई खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इस तरह अपने गांव या शहर में जनसेवा केंद्र खोल सकते है।

जनसेवा केंद्र पर मिलने वाली सुविधाएं

इनके माध्यम से लोगों को कई तरह की सेवाएं मिलती है। इसमें आधार बनाने से लेकर अपडेट करने, बैंकिंग लेनदेन, राज्य व केंद्र की विभिन्न योजनाओं का लाभ भी जनसेवा केंद्र से ले सकते है। इसके साथ ही पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र, आवासीय, जाति प्रमाण पत्र, जनगणना और आर्थिक जनगणना सहित कई तरह के कार्य भी जनसेवा केंद्रों के जरिए ही कराए जा रहे हैं।

CSC खोलने की प्रक्रिया

इसके लिए आपके पास 100-200 मीटर का एक कमरा होना चाहिए। कम से कम दो कंप्यूटर और उन्हें चलाने के लिए पावर बैकअप होना चाहिए। इसके अलावा एक प्रिंटर और इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है।

CSC खोलने के लिए जरूरी योग्यता

इसके लिए आपकी न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए।
जिस जगह जनसेवा केंद्र खोलना है आप वहाँ के स्थानीय निवासी होने चाहिए।
आपका मैट्रिक पास होना जरूरी है और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
हिंदी के साथ ही अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।

कैसे खोले CSC

  • इसके लिए सबसे पहले आपको www.csc.gov.in वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • CSC आईडी लेने के लिए पहले TE सर्टिफिकेट लेना होगा।
  • आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ईमेल लिंक होनी चाहिए।
  • आपको एक कैंसिल चेक CSC के लिए आवेदन करते समय अपलोड करना होगा।
  • आधार और पैन कार्ड में नाम सही होना चाहिए, अगर फर्क हुआ तो रजिस्ट्रेशन फेल हो जायेगा।
  • आपका एक बैंक अकाउंट और उसका डिटेल भी अपलोड करना पडे़गा।
  • इसके साथ आपका लोकेशन सीएससी साइट पर अपलोड करना अनिवार्य है।
  • अगर आपको किसी तरह की और मदद चाहिए तो आप 1800 3000 3468 हेल्पलाइन नंबर भी संपर्क कर सकते हैं।
  • इसके अलावा CSC खोलने के लिए जिले के NIC से भी सम्पर्क कर सकते है।