Indian Railways : भारतीय रेलवे को लाइफलाइन भी कहा जाता है। देश के अधिकांश लोग इससे सफर करना पसंद करते हैं। इसकी वजह आरामदायक यात्रा और सस्ता किराया है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क इतना बड़ा है कि यह देश के एक कोने को दूसरे से जोड़ने में सक्षम है।
कई रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जो अपनी कई खूबियों की वजह से चर्चित है। लेकिन आज हम आपको एक देश की एक ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा और पासपोर्ट बनवाना होगा। जी हां यह देश का इकलौता रेलवे स्टेशन है, जहां जाने के लिए विजा और पासपोर्ट की आवश्यकता होती है। तो आइए आज यह जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है।
वीजा वाला यह इकलौता स्टेशन
देश का यह ऐसा इकलौता रेलवे स्टेशन है, जहां आप बिना वीजा और पासपोर्ट के नहीं जा सकते हैं। यहां जाने के लिए यात्रियों के पास पाकिस्तानी वीजा का होना जरूरी है। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी (Attari Railway Station) है। यह रेलवे स्टेशन पंजाब के अमृतसर में है। यह स्टेशन उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेलवे के अधीन है।
इस वजह से लगता है वीजा
अटारी रेलवे स्टेशन भारत का हिस्सा है, लेकिन यहां जाने के लिए पाकिस्तान की भी इजाजत लेनी पड़ती है। हालाँकि, अगर आप इस रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए मिले तो आपको जेल भी हो सकती है। साथ ही आपको जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। बिना वीजा और पासपोर्ट के पाए जाने पर फॉरेन एक्ट 14 के तहत मामला भी दर्ज किया जा सकता है।