Friday, July 26, 2024
Railway News

यात्रीगण ध्यान दें! होली पर रांची से जयनगर, कटिहार और पूर्णिया के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखिए- List…..

Jharkhand to Bihar Holi Special Train : होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। जिसमे रांची-जयनगर-रांची, रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-कटिहार- रांची और रांची-पूर्णिया-रांची होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेन का टाइम शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

रांची-जयनगर-रांची 08838 : रांची से जयनगर के लिए चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेन (08838) 23 मार्च को रात 11 बजकर 55 मिनट पर रवाना होगी, जो अगले दिन 24 मार्च को 4.30 बजे शाम जयनगर पहुंचेगी। वापसी में यही ट्रेन (08839) जयनगर से 24 मार्च को रात 11 बजकर 50 मिनट पर खुलकर 25 मार्च को शाम 4.45 मिनट पर रांची पहुंचेगी। इन ट्रेनों में एसएलआरडी के दो कोच एवं द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 22 कोच होंगे।

रांची-कटिहार- रांची 05761 : रांची-कटिहार होली स्पेशल ट्रेन (05761) 22 मार्च और 29 मार्च को चलेगी। रांची से रात 8 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन 11 बजे कटिहार पहुंचेगी। दूसरी तरफ कटिहार से रांची के लिए स्पेशल ट्रेन (05762) 21 एवं 28 मार्च को चलेगी। कटिहार से रात 10.30 बजे खुलने वाली ट्रेन अगले दिन दोपहर 2.45 मिनट पर रांची पहुंचेगी।

रांची-पूर्णिया-रांची 08849 : इसी तरह रांची से पूर्णिया के लिए स्पेशल ट्रेन (08849) 23 मार्च को सुबह 5.30 बजे खुलेगी। यह रात 9 बजे पूर्णिया पहुंचेगी। इसी दिन रात 11.55 बजे वापसी ट्रेन (08850) चलेगी, जो 24 मार्च को दोपहर 2.25 मिनट पर रांची पहुंचेगी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।