Friday, July 26, 2024
Begusarai News

बेगूसराय अपराधियों का आतंक! 25 वर्षीय युवक को गोलियों से भूना…सिर, छाती, पेट में लगी गोली..हालत गंभीर

बेगूसराय में बेखौफ अज्ञात अपराधियों का दशहत लगातार जारी है। हर बीते दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी बीच गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जिले के घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर के समीप की है। घायल की पहचान की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा निवासी रविंद्र यादव के 25 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई है।

वही, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सौरभ को गुरूवार की शाम करीब छह बजे किसी ने फोन करके बुलाया था, जिसके बाद वह राजापुर बांध पंहुचा था। वहां अचानक फायरिंग होने लगी। सौरभ को 4 गोली लगी है। जिसमे सिर, छाती और पेट में गोली लगी है, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोली की आवाज पर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिंघौल थाना पुलिस को दी। पुलिस उसे लेकर सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंची। लेकिन, गंभीर हालत रहने के चलते उसे निजी अस्पताल लाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। निजी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि सौरभ के चचेरे भाई राजेश की पिछले साल हत्या हो गई थी।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।