Saturday, July 27, 2024
Railway News

अब Train में टिकट नहीं चेक कर सकता TTE, जानिए – Railway का नया नियम….

Indian Railway Latest News : देश में रेलवे से यात्रा करना सबसे आरामदायक और सस्ता माना जाता है। इससे प्रतिदिन 2 करोड़ से अधिक लोग यात्रा करते हैं। रेलवे से यात्रा करते समय कई नियमों का पालन करना पड़ता है। इनमें TTE और यात्री दोनों के लिए नियम बनाए गए हैं।

दरअसल, ट्रेन में TTE टिकट चेक करने आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ट्रेन में TTE कभी भी टिकट चेक करने आ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर TTE रात 10:00 बजे के बाद आता है तो यह नियम के खिलाफ है। आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

रात 10 बजे के बाद सुबह 6 बजे से पहले

भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रैवल टिकट एग्जामिनर यानी TTE ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के टिकट की जांच करता है। अक्सर आप इन टिकटों को प्लेटफॉर्म पर भी चेक करते हुए नजर आ जाते हैं। भारतीय रेलवे के पास ट्रेनों में टिकट चेकिंग को लेकर कुछ नियम हैं।

ये नियम यात्रियों पर नहीं बल्कि TTE पर लागू होते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नियम बनाया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कोई भी टिकट चेक करने नहीं आएगा। हालाँकि, यदि आपकी यात्रा का समय रात 10:00 बजे के बाद का है, तो यह नियम लागू नहीं होता है।

ये भी हैं नियम

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय यात्रियों के सोने का समय होता है, इसलिए भारतीय रेलवे में इसके लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्रियों को रात के समय तेज आवाज में संगीत बजाने या सुनने की मनाही है। इसके साथ ही निचली बर्थ पर बैठा यात्री मिडिल बर्थ पर बैठे यात्री को अपनी सीट पर जाने के लिए भी कह सकता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।