Saturday, July 27, 2024
National News

Chhattisgarh Election : छत्तीसगढ़ में दांव पर है इस BJP नेता का करियर, जीते तो बनेंगे CM!

LIVE Chhattisgarh Election Result : देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे शाम तक स्पष्ट हो जाएंगे। वोटों की गिनती अभी भी जारी है। चुनाव आयोग की ओर से आम लोगों के बीच रुझान पेश किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में एक सीट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस सीट का नाम है लोरमी। यहां से बीजेपी पार्टी अध्यक्ष अरुण साव आगे चल रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के थानेश्वर साहू हैं, तीसरे नंबर की बात करें तो जनता कांग्रेस के सागर सिंह बैस 35 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा इस विधानसभा सीट से एक निर्दलीय उम्मीदवार संजीत बर्मन भी चौथे स्थान पर आ सकते हैं। छत्तीसगढ़ लोरमी विधानसभा सीट बीजेपी के लिए काफी अहम मानी जा रही है। आइये जानते हैं ऐसा क्यों है।

छत्तीसगढ़ के लॉरमी विधानसभा सीट से भाजपा के पार्टी अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव मैदान में थे। आज वोटों की गिनती चल रही है। गिनती में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बताया जा रहा है कि सांसद अरुण साव के लिए सीट कैरियर तय करेगा। दरअसल, अरुण साव पहले से सांसद और पार्टी अध्यक्ष भी हैं।

ऐसे में इन पर जिम्मेदारी अधिक थी। राजनीतिक पंडितों का मानना यह भी है कि इन्हें इस सीट से इसलिए उतारा गया था ताकि आसपास के भी कई विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा हो। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि यदि छत्तीसगढ़ में बीजेपी आती है तो अरुण साव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

इस विधानसभा सीट में तीन प्रत्याशी सबसे अधिक मजबूत दिखे, जिसमें भाजपा से अरुण साव कांग्रेस से थानेश्वर साहू और जनता कांग्रेस से सागर सिंह बैस हैं। सागर सिंह वैसे जो कि पहले कांग्रेस में थे टिकट न मिलने पर जनता कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

चुनाव से पहले यह कहा जा रहा था कि सागर सिंह वैस को यदि कांग्रेस टिकट दे देती तो इनके आगे बीजेपी के बड़े से बड़े नेता नहीं टिक पाते लेकिन चुनाव के बाद स्थिति कुछ और नजर आ रही है। अब सागर बैस तीन नंबर पर चल रहे हैं। वोटिंग की गिनती में शुरू से अभी तक अरुण साव ही आगे हैं। अब फाइनल रिजल्ट का लोगों को इंतजार है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।