आखिर Bullet Train की नाक लंबी क्यों होती है? जान लीजिए इसकी असली वजह….

Bullet Train Long Nose Reason : भले ही देश के 140 करोड़ हिंदुस्तानियों में से एक बड़ी आबादी को बुलेट ट्रेन के बारे में ज्यादा इनफार्मेशन न हो, लेकिन जिन्हें पता भी होगा उन्हें भी शायद यह नहीं पता होगा कि आखिर बुलेट ट्रेन की नाक इतनी लंबी क्यों होती है ? भारत की पहली बुलेट ट्रेन शुरू होने के लिए पूरे प्रोजेक्ट का काम बहुत तेजी से चल ही रहा है।

मुंबई से अहमदाबाद के बीच यह काम चालू एकदम स्पीड में चालू है। इसमें जापान की शिनकानसेन E-5 सीरीज की बुलेट ट्रेन को चलाया जाना है और इसकी नोज 15 मीटर लंबी होगी। हाई स्पीड बुलेट ट्रेन बनाने वालों ने इसका डिजाइन ऐसा क्यों रखा इसकी कहानी बहुत इंटरेस्टिंग है।

बुलेट ट्रेन की नाक लंबी क्यों होती है?

भारत की पहली बुलेट ट्रेन के बारे में ऐसा माना जा रहा है कि इसका एक सेक्शन 2026 में शुरू होने वाला है। यह जापानी तकनीक पर आधारित होगा और इसकी फंडिंग भी कोई और नहीं बल्कि जापान ही कर रहा है।

इस अपडेट से अलग हट के बुलेट ट्रेन की नाक की डिजाइन की बात करें तो जापान की मेट्रो सेवा अथॉरिटीज के अनुसार वहां 1964 में हाई-स्पीड ट्रेन यानी बुलेट ट्रेन चलने की शुरुआत हो गई थी। और आपको बता दे की जब ये ट्रेनें सुरंग से निकलती थीं तो बड़ी तेज यानी कानफोड़ू आवाज आती थी। इसका तोड़ निकालने के लिए ही जापानी इंजीनियरों पर बहुत दबाव बनाया गया था इसके बाद उन्होंने इसका ऐसा तरीका खोज निकाला जिसके बारे में जानकर आप भी उनकी काबलियत की दाद देंगे।

नैशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अधिकारियों ने बताया कि, ” भारत की पहली बुलेट ट्रेन जापान की शिनकानसेन E-5 सीरीज की बुलेट ट्रेन होगी। इसकी नोज लंबी होने की कई वजहें हैं। इसमें सबसे खास ये है कि जब ये 320 किमी प्रति घंटे या उससे ज्यादा स्पीड से ट्रैक पर दौड़ेगी तो उससे निकलने वाला शोर कम से कम हो सके। “