Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    September 12, 2026 12:37 pm

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»National News»Khalida zia death: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री का निधन, हाउसवाइफ से प्रधानमंत्री तक का तय किया सफर
    National News

    Khalida zia death: बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री का निधन, हाउसवाइफ से प्रधानमंत्री तक का तय किया सफर

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 30, 2025 10:09 amNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Khalida zia death
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Khalida zia death: बांग्लादेश की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को निधन हो गया. 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने ढ़ाका के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मीडिया सेल ने उनके निधन की जानकारी सबसे पहले फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बीएनपी की अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज सुबह यानि मंगलवार को 6 बजे फज्र की नमाज के कुछ देर बाद निधन हो गया. 25 दिसंबर को खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान 17 सालों बाद ढ़ाका से लौटे थे. उनके लौटने के 5 दिन बाद ही खालिदा जिया ने आखिरी सांस ली.

    Khalida zia death: कई महीनों से थी बीमार

    खालिदा जिया पहले कई महीनों से बीमार चल रही थी और उनका इलाज ढ़ाका के इवरकेयर अस्पताल में चल रहा है. इसी महीन भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया की सेहत के लिए दुआ करते हुए हर तरह के मदद की पेशकश की. खालिदा जिया चार दशक से ज्यादा समय में बांग्लादेश की राजनीति में थी. पति के मारे जाने के बाद खालिदा जिया ने बीएनपी की कमान अपने हाथ में ली थी.

    उनके पति जियाउर रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति थे तभी उनकी हत्या कर दी गई थी. खालिदा जिया बांग्लादेश में बहुदलीय लोकतंत्र की समर्थक रही हैं. बेगम जिया 1991 में बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी जब बीएनपी को चुनाव में जीत मिली थी. इसके बाद वो 2001 में सत्ता में लौटी और 2006 तक प्रधानमंत्री रही. बीएनपी ने बांग्लादेश में पिछले तीन चुनावों का बहिष्कार किया था. 2024 में शेख हसीना के खिलाफ शुरु हु आंदोलन का खालिदा जिया को समर्थन मिला था.

    Khalida zia death: सत्ता में आ सकती है पार्टी

    बीएनपी फिलहाल बांग्लादेश की सबसे बड़ी पार्ट है. समर्थकों और आम जनता का मानना है कि अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में वो सत्ता में आ सकती है. शेख हसीना जब प्रधानमंत्री थी तो खालिदा जेल में थी. खालिदा जिया के बेटे तरिक रहमान को भी अदालत ने कई मामलों में दोषी ठहराया था जिसके बाद वो लंदन चले गए थे. मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार ने खालिदा और उनके बेटे को बरी कर दिया जिसके बाद वो 25 दिसंबर को वापस अपने वतन लौटे.

    Khalida zia death: कौन थी खालिदा जिया?

    खालिदा का जन्म 1945 में जलपाईगुड़ी जो अब भारत के पश्चिम बंगाल में है वहां हुआ था. उनकी शुरुआती पढ़ाई दिनाजपुर मिशनरी स्कूल में हुई और उसके बाद 1960 में दिनाजपुर महिला स्कूल से मैट्रिक किया. खालिदा के पिता इस्कंदर मजूमदार बिजनेसमैन थे और मां तैयबा मजूमदार हाउसवाउफ थी. 1960 में उनकी शादी जिया उर रहमान से हुई. शादी के समय वो पाकिस्तान आर्मी कैप्टन थे.

    1971 में मुक्ति संग्राम शुरु होने के बाद जिया उर रहमान ने पाकिस्तान आर्मी से बगावत कर जंग में हिस्सा लिया. इस समय खालिदा हाउसवाइफ थी.जिया उर रहमान कहा करते थे कि खालिदा एक शर्मीली हाउसवाइफ है जो अपने दोनों बच्चों के लिए समर्पित है. 30 मई को जियाउर रहमान की हत्या के बाद बीएपी बड़े संकट में फंस गई. इस मुश्किल समय में खालिदा ने राजनीति को अपनाया औ 10 मई 1984 को खालिदा को BNP का चेयरपर्सन चुना गया.

    ये भी पढ़ें: Bangladesh news: बांग्लादेश पुलिस का दावा, हादी के हत्या के 2 मुख्य आरोपी भागे भारत

    bangladesh 1st mahila pm Bangladesh Election bangladesh ki pehli mahila pm bangladesh latest news bangladesh news Khalida zia death पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePost Office : महज 100 रुपये मंथली निवेश पर बनेंगे 17 लाख रुपये, जानें- क्या है स्कीम..
    Next Article Bihar digital registration service: अब आपके घर में ही होगा शादी और जमीन का रजिसट्रेशन, जानें पूरी प्रक्रिया
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Indo-Pak war: अमेरिका के बाद अब चीन ले रहा युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट, भारत ने जमकर सुनाया

    December 31, 2025 12:00 pm

    India-Pakistan War 2026! साल 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग? अमेरिकी थिंक टैंक का दावा

    December 30, 2025 8:28 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    DAV Public School बखरी में अनोखे अंदाज में मनाया गया शिक्षक दिवस…

    September 6, 2024 2:00 pm

    बेगूसराय के नए DM ने कहा- शहर में बिना नंबर व रजिस्ट्रेशन वाले टेम्पो व ई-रिक्शा लगेगी रोक…

    September 14, 2024 8:17 am

    मंझौल कोर्ट में चेरिया बरियारपुर की थानाध्यक्ष समेत 12 के ऊपर परिवाद पत्र हुआ दायर, जानें- पूरा मामला…

    September 6, 2024 8:42 pm

    Gold-Silver Price : दुर्गा पूजा सबसे पहले सोना-चांदी के भाव में कमी, नया रेट जान खुशी से झूम उठेंगे…

    September 15, 2024 7:24 am
    Don't Miss
    Begusarai News

    Bihar Board 12th Exam 2028: 11वीं के छात्रों का Registration शुरू, 24 सितंबर आखिरी तारीख

    By Vishal ShreeSeptember 12, 2026 12:37 pm

    Begusarai News : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने Intermediate Annual Examination 2028 में शामिल होने वाले…

    अयोध्या से सीतामढ़ी तक आसान होगा सफर, राम-जानकी पथ के बाकी दो फेज की DPR तैयार

    September 12, 2026 11:44 am

    Climate Change पर नई किताब लॉन्च-“Changing Climate Land Life Interplay”जानें पूरी खबर क्या …है,

    September 12, 2026 10:44 am

    तेघड़ा, चेरियाबरियारपुर और छौड़ाही के पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया स्वास्थ्य योजनाओं का प्रशिक्षण

    September 11, 2026 11:51 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.