Close Menu
The Begusarai
    Latest Updates

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    October 11, 2026 12:25 pm

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Begusarai
    Subscribe
    • Home
    • Begusarai News
    • Bihar
    • India
    • Business
    • Explainer
    • Technology
    • Entertainment
    • Education
    The Begusarai
    Home»National News»Jardari attacks PM Modi: पाकिस्तान के नेताओं की गीदड़भवकी, कहा- “मोदी मुनीर से डरते हैं”
    National News

    Jardari attacks PM Modi: पाकिस्तान के नेताओं की गीदड़भवकी, कहा- “मोदी मुनीर से डरते हैं”

    Neha SinghBy Neha SinghDecember 28, 2025 1:22 pmNo Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Email Copy Link
    Follow Us
    Google News YouTube
    Jardari attacks PM Modi
    Facebook Twitter Email WhatsApp
    SVPL Homes

    Jardari attacks PM Modi: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत पर जोरदार हमला बोला है. इससे पहले अपना पदभार ग्रहण करने के बाद दिए गए भाषण में आसिम मुनीर ने भी भारत पर हमला बोला था. इन तीनों नेताओं ने पीएम मोदी को खुली चुनौती देने वाले बयान दिए हैं.

    Jardari attacks PM Modi: जरदारी ने क्या कहा

    पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को कहा, “मई में हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने भारत के आक्रमण का मजबूती से जवाब दिया. इसके बाद भारत सरकार को समझ आ गया है कि युद्ध बच्चों का खेल नहीं है. ” जरदारी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि पर करांची में एक रैली में शामिल हुए थे.

    इस दौरान जरदारी ने कहा कि भारत को पाकिस्तान के संयम के लिए शुक्रगुजार होना चाहिए क्योंकि अगर पाकिस्तान चाहता तो और भी भारतीय लड़ाकू विमान गिराया जा सकता था. जरदारी ने कहा कि मोदी समझ चुके हैं कि पाकिस्तान अपनी रक्षा करना जानता है. अगर दोबारा युद्ध थोपा गया तो पाकिस्तान पूरी तरह से तैयार है. जरदारी ने कहा कि भले ही भारत खुद को बड़ी ताकत मानता हो लेकिन पाकिस्तान के नेतृत्व और सेना जैसी हिम्मत और जज्बा उसमें नहीं है.

    मोदी को समझना चाहिए कि युद्ध के लिए हिम्मत, संकल्प और बलिदान चाहिए. जरदारी ने कहा कि आसिम मुनीर ने भारत से युद्ध में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. मुनीर ने दुश्मन की आंखों में आंख डालकर जवाब दिया. अमेरिका के राष्ट्रपति ने भी मुनीर की तारीफ की जिससे पता चलता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के रुख को स्वीकार रहा है.

    Jardari attacks PM Modi: बिलावल ने किया बड़ा दावा

    पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे फील्ड मार्शल (आसिम मुनीर ) का नाम सुनते ही मोदी छिप जाते हैं. अब वो विदेश में पाकिस्तान को लेकर कुछ नहीं कहते. बिलावल ने दावा किया कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि बेनजीर भुट्टो की शहादत के 18 साल बाद भी देश के चारों प्रातों से लोगों का जुटना आतंकवाद के खिलाफ मजबूत संदेश है.

    बिलावल ने कहा कि जुल्फिकार अली भुट्टों ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति बनाया और आसिफ अली जरदारी ने चीन के साथ दोस्ती मजबूत करते हुए चाइना पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) की नींव रखी है.

    Jardari attacks PM Modi: भारत को दी चेतावनी

    पाकिस्तान के चीफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) बनें फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने कुछ दिन पहले पदभार ग्रहण किया था. रावलपिंडी के जीएचक्यू में हाल ही में मुनीर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. इस ऑनर के बाद दिए गए भाषण में मुनीर ने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान पर कोई हमला होता है तो उसका जवाब पहले से ज्यादा तेज और कड़ा होगा. मुनीर ने भारत को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसी गलतफहमी में ना रहे.

    मुनीर ने कहा कि मई में उनके नेतृत्व में भारत को मुंहतोड़ जवाब मिला था. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना और नागरिकों के धैर्य और सहनशीलता की तारीफ की.

    ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor on INDIA-PAK Relations: प्रधानमंत्री हारेंगे तो देश हारेगा, थरुर की भारत को चेतावनी…

    "मोदी मुनीर से डरते हैं" asim muneer on pm modi bilawal bhutto on pm modi Jardari attacks PM Modi pakistan peoples party pakistan peoples party chief bilawal bhutto pakistan president asif ali jadari pakistan president asif ali jardari on pm modi पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर
    Share. Facebook Telegram Twitter Email WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleBegusarai Cold Wave : भीषण ठंड को लेकर कक्षा 8 तक के स्कूल बंद, डीएम का आदेश
    Next Article Ramkripal Singh: 1973 से निर्माण साम्राज्य खड़ा करने वाले RKS Construction चेयरमैन का निधन
    Neha Singh
    • Website

    ये भी पढ़ें।

    भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है ….चौथा स्थान हासिल कर लिया 

    September 13, 2026 11:22 pm

    नए साल पर वाहन चालकों को बड़ी राहत, 1 फरवरी से FASTag के नियमों में बदलाव…

    January 2, 2026 4:42 pm

    Indo-Pak war: अमेरिका के बाद अब चीन ले रहा युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट, भारत ने जमकर सुनाया

    December 31, 2025 12:00 pm

    Comments are closed.

    Top Posts

    देश में बनेंगे 8 नए नेशनल हाईवे, सरकार ने 8 हाईस्पीड रोड कॉरिडोर को दी मंजूरी, जानें कहां-कहां से गुजरेगा?

    August 2, 2024 10:50 pm

    Gold-Silver Price : सोना हुआ महंगा- चांदी में भी उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

    August 3, 2024 9:33 am

    बखरी : लूट की योजना बनाते 3 शातिर अपराधी को गिरफ्तार…

    August 3, 2024 7:11 pm

    Kakolat Waterfall: बिहार में अब पर्यटकोें को लुभाएगा ककोलत जलप्रपात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

    August 3, 2024 8:57 pm
    Don't Miss
    Begusarai News

    जन सुराज के मोहम्मद इम्तियाज की ₹4.60 करोड़ की संपत्ति, ₹1.64 करोड़ की Mercedes GLS 450 और ₹1.95 करोड़ का कर्ज

    By The Begusarai DeskOctober 11, 2026 12:25 pm

    TheBegusarai | बिहार MLC चुनाव 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 में दरभंगा स्नातक निर्वाचन…

    बेगूसराय के सर्वेश कुमार की संपत्ति ₹3.74 करोड़, अब BJP के टिकट पर दरभंगा स्नातक सीट से मैदान में

    October 11, 2026 12:17 pm

    दरभंगा स्नातक सीट से RJD उम्मीदवार अनिल कुमार झा की संपत्ति ₹2.44 करोड़, शपथ-पत्र में 3 लंबित मामले

    October 11, 2026 12:12 pm

    बेगूसराय के राजनिकांत पाठक की संपत्ति ₹6.37 करोड़, दरभंगा स्नातक सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार

    October 11, 2026 12:04 pm
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About

    The Begusarai is an independent digital news platform delivering accurate and timely Begusarai news. We focus on verified local reporting from Begusarai and Bihar that truly matters.

    Email Us: [email protected]
    Contact: +91 9546069080

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Threads
    Important Links
    • Facebook
    • Instagram
    • Twitter
    • Linkedin
    • YouTube
    • WhatsApp
    Quick Links
    • Rss
    • Sitemap
    • Google News
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us | The Begusarai
    • Disclaimer
    • Editorial Team
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 The Begusarai. Designed by SVS Tech Solution.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.