Saturday, July 27, 2024
Rashifal

Rashifal: कल सर्वार्थ सिद्धि योग का लाभ मिलेगा मकर- मीन सहित इन राशियों को, जानें अपना राशिफल

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज सोमवार 22 जनवरी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बना है। इसके साथ ही आज भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्‍ठा भी होगी। आज के शुभ दिन मकर और मीन राशि के जातको को धन की प्राप्ति होगी। साथ ही कारोबार में आज सफलता मिलेगी। आज मकर और मीन राशि के जातको के रुके कार्य पूर्ण होंगे। इसके साथ ही आज भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के जातको को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आपकी धन से जु़ड़ी सारी योजनाएं सफल होंगी। आज आपकी यात्रा लाभप्रद होगी। आज आपकी किसी उच्चाधिकारी से वाद विवाद हो सकती है। आज आपके घर कोई अतिथि का आगमन हो सकता है। आज आपको अपने हर मामले में खास ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातको को आज हर मामले में संभलकर चलने की जरूरत है। आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। आज आप अपने कार्य में विजय प्राप्त करेंगे। आज आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आज समाज में सम्मान-मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आज मिथुन राशि के जातको का दिन सुख समृद्धि से भरा होगा। आज आपकी परिजनों से किसी कारण से लड़ाई हो सकती है। आज दोपहर के बाद किसी से आपका बहस हो सकता है। आज आपको अच्‍छे काम का लाभ मिलेगा। आज आपके मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज आप शाम के वक्‍त किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को आज आर्थिक लाभ होगा। आज आपके आय में वृद्धि होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अच्‍छे कार्य में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति मिल सकती है। आज आपके मन को शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी अच्छी छवि का निर्माण होगा। आज आपको अपने कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत है। आज आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आज ऑफिस में आपके काम का विरोध हो सकता है।

कन्या राशि (Cancer)

कन्या राशि के जातको को लाभ होगा। आज आपको अधिक संपत्ति की प्राप्‍त होगी। आज आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप किसी चीज से घबराएं नहीं। आज आपका मन आज प्रसन्‍न रहेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज पुराने मित्रों के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज शाम के वक्‍त किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातको को आर्थिक लाभ होगा। आज आपको सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपके व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आज शाम से लेकर रात्रि तक आपके किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है।

वृश्चिक राशि (Scorpion)

वृश्चिक राशि के जातको को आर्थिक लाभ होगा। आज आपका दिन परोपकार में बीतेगा। आज दूसरों की सहायता करने से आपको आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज आपकी तुलना किसी महान व्यक्ति हो सकती है। आज ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.