Saturday, July 27, 2024
Knowledge

सांप की भी होती है ‘मौसी’, बिना नर के पैदा कर सकती है बच्चे! आज जान लीजिए….

अपने बिल्ली को मौसी कहते हुए कई लोगों के मुंह से सुना होगा। लेकिन आज हम जिसके बारे में आपको बताने वाले हैं उसे सांप (Snake) की मौसी कहकर लोग पुकारते हैं। आपको बता दें कि यह अजीब बिना नर के ही बच्चे पैदा कर सकती है। तो क्या आपको पता है इस जानवर का नाम? यदि नहीं तो हमारी यह आर्टिकल आप जरूर पढ़ें।

किसे कहते हैं सांप की मौसी?

बभनी को सांप की मौसी कहा जाता है। बभनी को अंग्रेजी में स्किंक (Skink) कहते हैं। स्किंक (Skink) रेप्टाइल (Reptile) प्रजाति का होता है। रेप्टाइल प्रजाति का यह जीव दिखाने में सांप और छिपकली का मिक्सर लगता है। इसे सांप की मौसी इसलिए कहते हैं क्योंकि इसका लुक वैसा है।

सांप और छिपकली जैसा दिखने वाला यह जीव उनसे काफी अलग होता है। सांप के पास पैर नहीं होते मगर बभनी (Skink) के पास पर होते हैं। चलने के मामले में यह सांप से बेहतर होते हैं इस वजह से इसे सांप की मौसी कहा जाता है।

बिना नर के दे सकती है बच्चा

बभनी (Skink) की स्किन साफ के चमड़े से अधिक सॉफ्ट और चमकीली होती है। छिपकली की स्किन भी बभनी की स्कीन जितनी चमकीली नहीं होती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में जूलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया (Zoological Survey of India) ने भारत में बभनियों के प्रजातियों की गिनती की। जूलॉजी सर्वे ऑफ़ इंडिया (Zoological Survey of India) ने भारत में बभनीयों के 62 प्रजातियों का पता लगाया। जिसमें से ज्यादातर केवल भारत में ही पाए जाते हैं।

इस जीव की सबसे इंटरेस्टिंग फैक्ट यह है कि वह बिना नर के भी बच्चे पैदा कर सकती है। जी हां आपने सही सुना कनाडा की मैक्वायर यूनिवर्सिटी (Macquarie University) में हुए एक शोध के मुताबिक मादा बभनी मेटिंग के बाद के स्पर्म को अपने शरीर में स्टोर कर लेती है। स्टोर किए गए स्पर्म के जरिए वह साल भर से भी ज्यादा समय तक बिना नर के बच्चे पैदा कर सकती है।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।