Rashifal : आज मिथुन-मकर सहित इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनि देव, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन..

Rashifal: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 30 मार्च शनिवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से हो रहा है। ग्रहों की गणना के अनुसार चंद्रमा के इस प्रस्थान से आज सूर्य और बुध चंद्रमा के साथ मिलकर नवमपंचम योग्य बनाएंगे। इसके साथ ही आज शनि मंगल और शुक्र के साथ मिलकर चतुर्थ दशम योग का निर्माण करेंगे। आज मंगल और शुक्र की युति से धन योग का भी प्रभाव बन रहा है। ग्रहों के इन संयोग से आज कैसा रहेगा आपका दिन आईए जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज आपको जमकर मेहनत करना पड़ेगा। आज आप कुछ परेशानी की वजह से उदास भी हो सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र पर नया कार्य करने का मौका मिलेगा। आज परिवार से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी। आज आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनुमान हो सकती है। आज आप धीरज बनाकर रखें और किसी से बहस करने से बचे।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके धन में वृद्धि होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की ख्वाहिश आप पूरा करेंगे। आज जोखिम लेकर बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास न करें। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रहेंगे। आज आपको अपने संतान से कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर कहीं यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। तो गाड़ी स्वयं ना चलाएं किसी और के साथ जाए अन्यथा दुर्घटना घट सकती है।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वाले जो लोग व्यापार से जुड़े हैं। आज उनका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपकी सोच से अधिक लाभ मिलेगा। जिससे आप काफी खुश रहेंगे। मिथुन राशि वाले आज अपनी गलतियों को सुधारने का भी प्रयास कर सकते हैं। आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने परिवार का सुझाव जरूर ले। विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए जमकर करी मेहनत करते रहने की जरूरत है। आज शाम में आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। जिससे आपका शाम उनकी खातिरदारी में बीतेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ भी बाहर का खाने से बचे। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकती है। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं। आज उनका अपने पार्टनर के साथ थोड़ी खटपट हो सकती है। आज परिवार में भी किसी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। इसलिए आज अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण बनाए रखें। जीवनसाथी के साथ लंबे समय से किसी बात पर मनमुटाव चल रहा था। तो वह आज समाप्त हो जाएगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के ऊपर आज बहुत सारी चीजों की जिम्मेदारी होगी। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव को भी सुलझाना होगा। ताकि परिवार हंसी खुशी रह सके। आज आपको अपने जीवन साथी के भी स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज का दिन पैसों के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।आज अपने खर्चे पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको आय बढ़ाने के नई-नई तरकीब मिलेंगे। आज आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। आज परिवार में किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। जिससे आपका मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र की बात बुरी लग सकती है। लेकिन इसको दिल से ना लगाए। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी।