Gold-Silver Price : 68 हजार के पार पहुंचा सोना, चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी, चेक करें अपने शहर का नया रेट…

Gold-Silver Price Today : जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही अब इस महीने यानी कि मार्च महीने से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल मार्च महीने के अंत तक सोना 68 हजार के पार पहुंच चुका है।

क्या है सोने-चांदी के भाव।

68 हजार के पार पहुंचा सोना

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 30 March शनिवार के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

दिल्ली के सराफा बाजार के अनुसार आज 30 March शनिवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 68,740 रूपए है। वहीं, कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 68,730 रूपए था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 63,010 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 63,000 रुपए किलो था।

चांदी के भाव में बढ़ोतरी जारी

चांदी की बात करें तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हालांकि इस महीने चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

वहीं इस सप्ताह की बात करें तो आज सप्ताह के छठे दिन चांदी के भाव बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज चांदी 77,900 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 77,800 रूपए प्रति किलो था।

विभिन्न शहरों में सोने के भाव-

पटना

  • 68,790 (24 कैरेट)
  • 63,060 (22 कैरेट)

दिल्ली

  • 68,890 (24 कैरेट)
  • 63,160 (22 कैरेट)

जयपुर

  • 68,890 (24 कैरेट)
  • 63,160 (22 कैरेट)

नोएडा

  • 68,890 (24 कैरेट)
  • 63,160 (22 कैरेट)

मुंबई

  • 68,740 (24 कैरेट)
  • 63,010 (22 कैरेट)

कोलकता

  • 68,740 (24 कैरेट)
  • 63,010 (22 कैरेट)