Friday, July 26, 2024
Rashifal

Rashifal : आज शनि देव की कृपा से तुला-मकर सहित इन राशि वालों का बनेगा बिगड़ा काम, जानें- कैसा रहेगा आपका दिन….

Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 23 मार्च शनिवार के दिन आज चंद्रमा का संचार सिंह राशि में हो रहा है। सिंह राशि में संचार के बाद चंद्रमा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रस्थान करेंगे। चंद्रमा के इस प्रस्थान से आज शनि और चंद्रमा के बीच में समसप्तक योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शुक्र का प्रस्थान पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा। ग्रहों की इन स्थिति से आज तुला, मकर और कुंभ राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा अन्य राशियों का आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों के मामले में अच्छा रहने वाला है। अगर पैसे से जुड़े किसी विवाद में आप फसे हैं तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज आप अपने पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए अपने जीवनसाथी को उपहार में आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं। आज परिवार के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अगर भाइयों के साथ अनबन चल रही थी तो वह आज समाप्त होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जो आप लंबे समय से करना चाह रहे थे। आज इस चीज का ध्यान रखें की कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोचे समझे ना ले। आज अपने परिवार के वरिष्ठ लोगों का ध्यान रखें। क्योंकि आज उनकी तबीयत बिगड़ने की संभावना दिख रही है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini

मिथुन राशि वाले जो किसी कानूनी समस्या में फंसे हैं। आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। आज फैसला उनके पक्ष में आ सकता है। आज आपको अपने कार्य स्थल पर किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आज संभावना यह भी है कि आज आपके पार्टनर से आपकी खटपट हो सकती है। जिन व्यापारियों का काम विदेश में चलता है, आज उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि हो सकता है आज उन्हें सामान आयात करने में परेशानी आए।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले अगर कहीं यात्रा पर जाने की सोच रहे थे। तो आज आप ऐसा करने में सफल रहेंगे। आज समाज में आपके गुणों से आपका प्रभाव और महत्व बढ़ेगा। आज आपको अपना कोई पुराना मित्र मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, आज उनके साथ कुछ अच्छा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा काम करने से पहले घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह जरूर ले।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों को आज कोई भी जोखिम भरा कार्य करने से बचना चाहिए। आज आप अपनी बुद्धिमत्ता से कठिन कार्य को करने में सफलता पा सकेंगे। आज आप अपने बिजनेस में किसी ऐसी योजना पर कार्य करेंगे। जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं। आज उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, आज का दिन उनके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को आज उनके भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपकी लंबे समय से चल रही कोई परेशानी खत्म होगी। व्यापारियों को भी आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। कन्या राशि वालों का मन आज धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आज आपके लिए सलाह है कि जो भी योजना आप बनाएं उसे पर अमल जरूर करें। यह आपके भविष्य में फायदा दिलाएगा।

Aparna Roy

अपर्णा राय thebegusarai.in में 18 नवंबर 2023 से कार्यरत है. अपर्णा राय ने बनास्थली विद्यापीठ राजस्थान से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. अपर्णा राय बतौर हिंदी कंटेंट राइटर 'वाइब्रेटिंग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड' कंपनी में 1 साल तक काम किया है। इसके अलावा इन्होंने 'anant bharat.com', 'संभव संदेश' जैसे न्यू चैनल के लिए भी काम किया है। अपर्णा अपने करियर में लगभग सभी विषयों पर (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखती हैं.