Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी, कच्चे तेल के दाम में गिरावट से इन राज्यों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol-Diesel Price : आज 23 march शनिवार के दिन के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट देखने को मिली है। इस साल हमारे देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर नहीं है। इस साल पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखी जा रही है।

इस महीने पिछले सप्ताह कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिली। वहीं इस सप्ताह पेट्रोल डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिली। आईए जानते हैं आज सप्ताह के छठे दिन क्या है पेट्रोल डीजल का रेट।

आज की बात करें तो आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल जिसमें WTI क्रूड ऑयल 80.68 डॉलर प्रति बैरल और WTI ब्रेंट क्रूड ऑयल 85.38 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज के कच्चे तेल के भाव को देखते हुए भारत के पेट्रोल-डीजल सप्लाई करने वाली कंपनियों ने भी यहां के लिए आज के पेट्रोल-डीजल के भाव जारी कर दिए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने से आज बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र सहित कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिली है।

वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जैसे कि उत्तर प्रदेश उड़ीसा, झारखंड, राजस्थान, गुजरात और गोवा। इन राज्यों के अलावा कुछ अन्य राज्यों में भी आज पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

आपको बता दे की भारत में हर दिन सुबह 6:00 बजे पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी किए जाते हैं। हालांकि 2017 से पहले पेट्रोल डीजल के नए दाम हर 15 दिन के बाद जारी किया जाता था।

आपको बता दे की पेट्रोल डीजल के दाम एक्साईज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वेट और अन्य चीजें जोड़ने की वजह से और महंगी हो जाती है।

दिल्लीपेट्रोल- 94.76 रुपएडीजल- 87.66 रुपए
मुंबईपेट्रोल- 104.19 रुपएडीजल- 92.13 रुपए
कोलकातापेट्रोल- 103.93 रुपएडीजल- 90.74 रुपए
चेन्नईपेट्रोल- 100.73 रुपएडीजल- 92.32 रुपए
पटनापेट्रोल- 105.16 रुपएडीजल- 92.03 रुपए
लखनऊपेट्रोल- 94.63 रुपएडीजल- 87.74 रुपए
नोएडापेट्रोल- 94.81 रुपएडीजल- 87.94 रुपए
जयपुरपेट्रोल- 104.86 रुपएडीजल- 90.34 रुपए
विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम-