Gold-Silver Price : सोने चांदी के नए रेट हुए जारी, जानिए आज कितना गिरा सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver Price : सोना और चांदी शुरू से ही हमारे देश में काफी महत्वपूर्ण रहा है। चाहे शादी हो त्यौहार हो या कोई मांगलिक कार्य यहां सोना-चांदी जरूर खरीदा जाता है। इसलिए लोग हर दिन सोने चांदी के उतरते-चढ़ते भाव पर नजर रखते हैं।

जैसा कि आप सभी जानते ही होंगे पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले साल साल के अंत तक सोने का भाव उछलकर 64 हजार तक पहुंच गया था। वहीं दूसरी ओर चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी होते ही नहीं देखी गई थी।

इस साल की बात कर तो इस साल शुरुआत में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। वही अब इस महीने यानी कि मार्च महीने से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।आईए जानते हैं आज इस सप्ताह के छठे दिन क्या है सोने चांदी के भाव।

सोने के भाव में आई मामूली गिरावट

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 23 March शनिवार के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दे कि आज सप्ताह के छठे दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चांदी का रेट?

सराफा बाजार के अनुसार आज 23 March शनिवार के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,920 रूपए है। वहीं कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 66,930 रूपए था।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 61,340 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 61,350 रुपए किलो था।

चांदी के भी भाव गिरे

चांदी की बात कर तो पिछले साल चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी रहा। पिछले साल ना चांदी के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई ना गिरावट। वहीं दूसरी ओर इस साल के शुरुआत से ही चांदी के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

इस महीने की बात करें तो इस महीने चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा। हालांकि इस महीने चांदी उछलकर 77 हजार के पार जा पहुंचा। इस महीने पिछले दो सप्ताह से चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है।

इस सप्ताह की बात करें तो आज सप्ताह के छठे दिन चांदी के भाव में 100 रूपए की गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 76,400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल इसका भाव 76,500 रूपए प्रति किलो था।

City24 कैरेट (Rs.)22 कैरेट (Rs.)
पटना66,970 (24 कैरेट)61,390 (22 कैरेट)
दिल्ली67,070 (24 कैरेट)61,490 (22 कैरेट)
जयपुर67,070 (24 कैरेट)61,490 (22 कैरेट)
नोएडा67,070 (24 कैरेट)61,490 (22 कैरेट)
मुंबई66,920 (24 कैरेट)61,340 (22 कैरेट)
कोलकता66,920 (24 कैरेट)61,340 (22 कैरेट)
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-