क्या पुरुषों का खड़े होकर पेशाब करना है खतरनाक? जानें- क्या कहते हैं डॉक्टर….

Does Peeing While Standing Harmful : कई लोगों का यह मानना है कि पुरुषों को खड़े होकर पेशाब नहीं करना चाहिए। ऐसा करना उनकी सेहत पर बुरा असर डालती है। तो क्या इस बात में सच्चाई है कि पुरुषों को खड़े होकर पेशाब Urine) नहीं करना चाहिए? क्या सच में यह उनके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? तो चलिए जानते हैं क्या है एक्सपर्ट्स की राय।

क्या खड़े होकर पेशाब करना हो सकता है खतरनाक?

बहुत सारे लोगों का यह मानना है कि पुरूषों के खड़े होकर पेशाब करने से उनके शरीर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्या बैठकर पेशाब (Urine) करना सच में फायदेमंद है? एक्सपर्ट्स की माने तो जो लोग यह बात मानते हैं उन्हें बड़ी गलतफहमी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है जो यह दावा कर सके कि खड़े होकर पेशाब करना पुरुषों के लिए खतरनाक है। यह बातें निराधार हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

क्या सच में बैठकर पेशाब करने का होता है फायदा?

एक्सपर्ट्स (Experts) की माने तो बैठकर पेशाब करने का कोई फायदा नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि जब पुरुष बैठकर पेशाब करते हैं तो उनके ब्लैडर पर दबाव पड़ता है जिससे यूरिन (Urine) पास करने में थोड़ी आसानी होती है।

हालांकि, यह बात भी मेडिकली प्रूव्ड नहीं है। बैठकर पेशाब करने से फायदा होता है इस बात का कोई प्रमाण नहीं है। जिन लोगों को प्रोस्टेट की समस्या है वह अपने कंफर्ट के हिसाब से पेशाब कर सकते हैं। यह पूरी तरह से लोगों की आदत पर डिपेंड करता है। मगर जिन लोगों को घुटने की समस्या है उन्हें बैठकर पेशाब करने से बचना चाहिए।