IPL 2024 : Mayank Yadav की तूफानी रफ्तार से थर-थर कांपे RCB के बल्लेबाज, फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद….

Mayank Yadav Fastest Ball : IPL 2024 में लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए बॉलिंग सेंसेशन मयंक यादव की रफ्तार का कहर जारी है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के अपने पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने RCB के खिलाफ आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी, इसके साथ ही मैच में भी 3 विकेट भी चटकाए।

सबसे ज्यादा बार 155 kmph की स्पीड से गेंद फेकने वाले गेंदबाज मयंक ने आरसीबी के खिलाफ 156.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर इस सीजन की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड को तोड़ बना दिया। इससे पहले RCB के खिलाफ उन्होंने 155.8 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी। LSG के मयंक यादव सबसे ज्यादा बार IPL में 155 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। मयंक ने 2 मैच में 3 बार ये कारनामा किया। इससे पहले उमरान मलिक ने 26 और एनरिच नोर्खिया ने 42 मैच में 2-2 बार यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

मैक्सवेल और ग्रीन को किया आउट मयंक ने RCB के स्टार बैटर ग्लेन मैक्सवेल को सबसे पहले अपना शिकार बनाया। उनकी गेंदबाजी पर मैक्सवेल निकोलस पूरन को कैच थमा बैठेे। इसके बाद उन्होंने कैमरन ग्रीन को आउट किया। मयंक की गेंद को ग्रीन समझ नहीं पाए और क्लीन बोल्ड हो गए। मयंक ने इसके बाद रजत पाटीदार का विकेट चटकाया। मयंक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके।