Friday, July 26, 2024
India

Yogi Adityanath रोजाना नाश्ते और डिनर में खाते हैं ये चीज, जानें- फिट रहने का राज…..

डेस्क : देश के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा मुख्यमंत्रियों में से एक योगी आदित्यनाथ की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है। अब लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। इस जानकारी में उनकी निजी जिंदगी से लेकर राजनीतिक सफर तक सब कुछ शामिल है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपनी बॉडी पर भी काफी ध्यान देते हैं। यही कारण है कि वह हमेशा फिट दिखते हैं। अब लोग यह भी जानने को उत्सुक हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) नाश्ते और रात के खाने में क्या खाते हैं। तो आइये जानते हैं।

मुख्यमंत्री योगी शाकाहारी भोजन लेते हैं। वह सुबह करीब 9 बजे नाश्ता करते हैं। वह रोजाना नाश्ते में दलिया खाना पसंद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना भी पसंद है। वह नाश्ते के दौरान पीपाता भी खाते हैं। इसके बाद वे एक गिलास दूध का सेवन करते हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आदित्य नाथ भी अपने स्वस्थ खान-पान की वजह से फिट रहते हैं।

सुबह नाश्ता करने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) काम में लग जाते हैं। सीएम योगी अक्सर दोपहर में खाना नहीं खाते हैं। रात के खाने में उनकी थाली में चार चपाती, एक कटोरी दाल, खीर और मौसमी सब्जियां जरूर शामिल होती हैं। वह सोने से पहले एक गिलास दूध जरूर पीते हैं। यह खाना बहुत साफ-सफाई के साथ तैयार किया जाता है। अगर आप भी अपने जीवन में फिट रहना चाहते हैं तो शाकाहारी भोजन खाकर भी फिट रह सकते हैं। समय पर भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।