Friday, July 26, 2024
India

1.37 लाख सैलरी..रहना-खाना फ्री, इजराइल में नौकरी के लिए दौड़ रहे भारतीय मजदूर..

इजरायल हमास से युद्ध के बीच का जंग जारी है। जंग के बीच इजरायल ने भारी संख्या में नौकरी निकाली है। इजरायल कामगारों को अच्छी खासी तनख्वाह के साथ तमाम तरह की सुविधाओं का ऑफर दे रहा है। दरअसल इजरायल हमास से युद्ध की वजह से वहां पर काम करने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है।

हमारे देश से भारी संख्या में लोग इन भर्तियों में हिस्सा ले रहे हैं। भर्ती केंद्र पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो रही है। एनएसडीसीआई यानि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल की ओर से यह भर्ती अभियान चलाई जा रही है।युद्ध की वजह से हुई कामकारों की कमीयुद्ध की वजह से इजरायल में कामगारों की कमी हो गई है। उन्होंने भारत से कामगार भेजने का अनुरोध किया था।

अब इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, पंजाब, यूपी बिहार,मध्य प्रदेश,राजस्थान के हजारों कामगार शामिल हो रहे हैं। प्लास्टरिंग, कारपेंट्री, बार बेंडिंग, टाइल रिपेयरिंग जैसे कामों के लिए स्किल टेस्ट लिया जा रहा है।कितना मिलेगा वेतनइसराइल को 10 हजार कुशल कारीगरों की आवश्यकता है।

क्योंकि इजरायल हमास युद्ध के बाद इजराइल ने बड़ी संख्या में फिलिस्तीनियों का वर्क परमिट रद्द कर दिया है। ऐसे में उन्हें करीगरों की जरूरत है। यही वजह है की वे भारत और अन्य जगहों से कारीगर मंगवा रहे हैं। करीगरों के वेतन के बारे में बात करें तो उन्हें 1.37 लाख रूपए वेतन दिया जाएगा। इसके आलावा हेल्थ, बीमा, खाने और रहने का इंतजाम भी किया जाएगा।

Richa Jha

रिचा झा ने इंदिरा स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन से वर्ष 2021 में BAJM की डिग्री प्राप्त की है। एक साल वाइब्रेटिक मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हिंदी कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया है। कुछ समय पहले DNP न्यूज में भी बतौर हिंदी कंटेंट राइटर काम किया। इन्हें हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है। अगस्त 2023 से ऋचा thebegusarai.in से जुड़ी। इन्हे लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट पॉलिटिक्स और खेल से जुड़ी खबरों को लिखने में रुझान है।