Saturday, July 27, 2024
India

Indian Railway: अब पूरी दुनिया आएगी भारत के रेलवे स्टेशनों को देखने! तस्वीरों में देखिए कैसे होगा कायापलट…..

Indian Railway : रेल और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने आज कहा कि देश में हर साल 800 करोड़ लोग इंडियन रेलवे में सफर करते हैं। रोजाना 22 हजार से ज्यादा ट्रेने चलती हैं। देश में कुल 7,300 रेलवे स्टेशन हैं और इस विभाग में 12 लाख से अधिक कर्मचारी भी हैं। इतने बड़े नेटवर्क में बदलाव करना भी आसान नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पिछले 8 साल में रेलवे में बदलाव के लिए अथक प्रयास किए हैं। 50 रेलवे स्टेशनों को नए सिरे से बनाया भी जा रहा है। यह काम बिल्कुल आसान नहीं है। इंडियन रेलवे स्टेशन बनाने में कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जानिए कैसे बदल रही है देश में रेलवे स्टेशनों की अब तस्वीर…

वही रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का डिजाइन कंप्लीट हो गया है। इसका टेंडर डॉक्यूमेंट बनकर भी निकल चुका है। इसके लिए जरूरी 38 परमिशन भी ली जा चुकी हैं। इसका टेंडर मार्च के सेकेंड वीक में अवॉर्ड होने वाला भी है। इसके 2 डोम ट्रैक के ऊपर बनेंगे। इसके अंदर व्यापक रूफ प्लाजा बनेगा। इसमें चार मंजिला रूफ प्लाजा होगा और कुल 50 एकड़ नया स्पेस बन रहा है। इससे बहुत बड़ा बदलाव भी आने वाला है। पूरा ट्रैफिक एलिवेटेड रोड़ पर ही होगा। इससे पूरी दिल्ली की तस्वीर भी बदल जाएगी

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के ऊपर एक बड़ी बिल्डिंग भी बनाई गई है। इसमें एक इंच भी नई जमीन नहीं ली गयी है। इस रेलवे स्टेशन से भी हमें कई बातें भी सीखने को मिलीं। इसे एक नए सिरे से बनाने के लिए पूरी तरह मॉड्यूलर कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्लेटफॉर्म के ऊपर अब पिलर होगा। पिलर के ऊपर एक फ्लोर भी होगा। इस पर एलिवेटेड रोड़ भी होगा। इसके ऊपर एक और फ्लोर भी होगा। इसमें मोडेरा सन टेंपल की विरासत को दिखाया भी जाएगा। इसमें भी काफी बड़ा रूफ प्लाजा भी होगा

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई की छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) लंदन के किंग्स क्रॉस रेलवे स्टेशन से अब बेहतर होगा। यह दोनों समकालीन रेलवे स्टेशन हैं। हमने इसके डिजाइन के लिए सबसे बेहतर आर्किटेक्ट और स्ट्रक्चर इंजीनियर्स को भी लगाया। हम ऐसा स्टेशन बनाना चाहते हैं कि 4 साल बाद लोग लंदन से यहां आकर इस स्टेशन को देखें। इसका डिजाइन भी शानदार बनाया गया है। इसका टेंडर भी मार्च के मध्य में आएगा। मुंबई में इसके लिए हर जरूरी परमिशन भी मिल चुके हैं। इसमें बड़ा स्पेस भी बनाया जाएगा। यह इतना शानदार होगा कि लोग यहां से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए।

सुमन सौरब

सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।