Saturday, July 27, 2024
India

भारत में यहां बन रहा पहला ‘Vertical Lift Sea Bridge’, जहाज के आते वर्टिकल खुलेगा, और गुजरते ही दोबारा जुड़ जाएगा….

First Vertical Lift Railway Sea Bridge : आज के समय में टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ चुकी है। लोग उनकी करिश्माई तकनीक को इतना उन्नत देखकर हैरान हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा पुल बनाया गया है जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा या देखा होगा। यह एक पुल है जो नदी के ऊपर बना हुआ है। लेकिन ये कोई खास बात नहीं है।

खास बात यह है कि जब कोई शिप पुल के नीचे से गुजरता है तो पुल अपने आप वर्टिकल यानी ऊपर की ओर खुल जाता है। शिप के गुजरते ही पुल फिर से जुड़ जाएगा और ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। दक्षिण भारत के तमिलनाडु के पम्बन में एक वर्टिकल ओपनिंग ब्रिज बनाया जा रहा है, जो पूरे देश को रामेश्वरम से जोड़ेगा। आइये जानते हैं इस करिश्माई पुल के बारे में।

देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु रामेश्वरम आते हैं, इस वजह से इस पुल पर जाम लग जाता है और लोगों का समय बर्बाद होता है। इसी वजह से पंबन पर वर्टिकल रेलवे ब्रिज (New Pamban Bridge) का निर्माण किया जा रहा है। ट्रेन से राजस्थान, मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, नई दिल्ली स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी।

वर्टिकल पुल की विशेषताएं

यह पुल 2.05 किलोमीटर लंबा होगा। नया पुल पुराने पुल से तीन मीटर ऊंचा और समुद्र तल से 22 मीटर ऊपर होगा, जिसमें 18.3 मीटर के 100 स्पैन और 63 मीटर का नेविगेशनल स्पैन होगा। यह समुद्र तल से 22.0 मीटर ऊपर नेविगेशनल एयर क्लीयरेंस के साथ मौजूदा पुल से 3.0 मीटर ऊंचा होगा।

पुल का ढांचा डबल लाइन के लिए बनाया गया है, जिससे दोनों तरफ से ट्रेनों का परिचालन हो सकेगा। वर्टिकल ब्रिज के निर्माण में 545 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आ रही है। रेलवे ने नए पुल के निर्माण में स्टेनलेस स्टील सुदृढीकरण, समग्र स्लीपर और लंबे समय तक चलने वाली पेंटिंग प्रणाली जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया है।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।