Friday, July 26, 2024
India

12वीं पास छात्रा को TATA ने दिया 3 करोड़ का स्कॉलरशिप, जानें – आपको कैसे मिलेगा ?

Tata Scholarship : आज के समय में देश में हर कोई शिक्षा को लेकर जागरूक है। हर किसी के मन में अच्छी शिक्षा पाने और जीवन में कुछ बड़ा करने की चाहत होती है। लेकिन कई बार आर्थिक स्थिति पढ़ाई की राह में बड़ी बाधा बन जाती है। हालाँकि, देश में सरकार और कई निजी संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाए जाते हैं, जिसके तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

इस श्रृंखला में गाजियाबाद के 12वीं पास एक छात्रा ने अमेरिका में पढ़ाई के लिए 3 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप जीती है। इस होनहार छात्रा का नाम है आशी बी. बंसल है। अब वह अमेरिका की आइवी लीग कॉर्नेल यूनिवर्सिटी (कॉर्नेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग) में नामांकित हैं।

आपको बता दें कि आशी को प्रतिष्ठित टाटा स्कॉलरशिप मिली है। जिसके तहत चार साल की पढ़ाई के लिए 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसमें ट्यूशन फीस, आवास, भोजन, किताबें आदि सहित सभी खर्च शामिल हैं। बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाली और आविष्कारों के प्रति जुनूनी आशी ने कम उम्र में ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने एक सेफ्टी जूता भी बनाया है, जो आपात स्थिति में महिलाओं और बच्चों को बचा सकता है। आशी ने 2022 में सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में ऑल इंडिया दूसरी रैंक हासिल की थी। इसके अलावा, उन्होंने इंटरनेशनल ओलंपियाड में कई पुरस्कार जीते हैं।

काव्य संग्रह हुआ है प्रकाशित

आशी बंसल साइलेंट वॉइसेज, लाउड व्हिस्पर्स नामक कविता संग्रह की लेखिका भी हैं। इसमें 100 कविताएं हैं। उनके पास 500 से अधिक माइक्रोसॉफ्ट प्रमाणन, 3 इसरो प्रमाणन के साथ-साथ कैलटेक, स्टैनफोर्ड आदि जैसे विभिन्न विश्वविद्यालयों से 12 पाठ्यक्रम प्रमाणन भी हैं।

टाटा स्कॉलरशिप क्या है?

अमेरिका की कॉर्नेल यूनिवर्सिटी और टाटा ट्रस्ट मिलकर भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करते हैं। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 भारतीय छात्रों को टाटा स्कॉलरशिप दी जाती है। यह छात्रवृत्ति वर्ष में एक बार प्रदान की जाती है। जिसमें ग्रेजुएशन की पूरी ट्यूशन फीस शामिल होती है।

टाटा स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया

टाटा छात्रवृत्ति के लिए पात्र होने के लिए, किसी के पास कॉर्नेल विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश का प्रस्ताव होना चाहिए। प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्कॉलरशिप में कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, आर्ट एंड प्लानिंग, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों को प्राथमिकता मिलती है। टाटा स्कॉलरशिप के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप कॉर्नेल यूनिवर्सिटी या टाटा ट्रस्ट की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Nitesh Kumar Jha

नितेश कुमार झा पिछले 2.5 साल से thebegusarai.in से बतौर Editor के रूप में जुड़े हैं। इन्हें भारतीय राजनीति समेत एंटरटेनमेंट और बिजनेस से जुड़ी खबरों को लिखने में काफी दिलचस्पी है। इससे पहले वह असम से प्रकाशित अखबार दैनिक पूर्वोदय समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। उनके लेख प्रभात खबर, दैनिक पूर्वोदय, पूर्वांचल प्रहरी और जनसत्ता जैसे अखबारों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। अभी नीतेश दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से MA मास मीडिया कर रहे हैं।